‘जानवर’ की पहली पसंद नहीं थे करिश्मा-अक्षय, इन सितारों के इनकार से चमकी किस्मत, हुई छप्पर फाड़ कमाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. 24 दिसंबर साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म जानवर ने एक्ट्रेस अक्षय कुमार , करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी के लिए बेहद लकी साबित हुई थी. सुनील दर्शन के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. फिल्म की कहानी के साथ ही साथ इसके गाने भी दर्शकों के बीच खूब फेमस हुए थे. वहीं करिश्मा ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लिया था, लेकिन एक बात जानकर आपको हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए करिश्मा फिल्म मेकर्स टीम की पहली पसंद नहीं थी. उन्हें इस फिल्म में आने के लिए काफी कुछ किया था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 1999 में फिल्म जानवर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. 6 करोड़ में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रूपये की कमाई की थी, जबकि वर्ल्ड वाइड इसका कलेक्शन 19 करोड़ रूपये रहा है. फिल्म दर्शकों पर इस कदर छाई थी लोग अक्षय कुमार की लंबे बाल और उनके सीरियस रोल को फॉलो करने लगे थे. वहीं फिल्म के गानों ने दर्शकों के बीच एक अलग ही जादू बिखेर रखा था. फिल्म में कुल 9 गाने थे और सभी सुपरहिट हुए थे. ये सभी गाने आज भी लोगों के फेवरेट हैं.

जूही चावला को रिप्लेस कर बनाई थी अपनी जगह
अब आपको इस फिल्म और करिश्मा कपूर से जुड़ी एक बेहद खास बताएंगे, जिसे शायद ही आप जानते हो. ‘imdb’ की एक मानें तो इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर से पहले जूही चावला (Juhi Chawla) से बात की गई थी. लेकिन कुछ कारणों के चलते जूही यह फिल्म नहीं कर पाई और ये फिल्म करिश्मा के हाथ में चली गई. जूही एक इनकार से करिश्मा कपूर रातों रात दर्शकों पर छा गई थीं. वहीं उन्होंने अपना स्टारडम एक बार कामयाम करने में काफी लकी साबित हुई थीं. बता दें कि इस फिल्म करिश्मा ने सपना का रोल प्ले किया था.
” isDesktop=”true” id=”6431061″ >

सनी देओल थे जानवर फिल्म की पहली पसंद
एक और मजेदार बात बता दें कि अक्षय कुमार खुद ये कबूल कर चुके हैं कि यह फिल्म उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में एक हैं. हालांकि आपको यकीन करना मुश्किल होगा कि फिल्म के डायरेक्टर सुनील दर्शन ने इस फिल्म को सनी देओल के साथ करना चाहते थे. यह फिल्म सनी देओल के लिए ही लिखी गई थी.लेकिन कुछ गलतफ़हमी के चलते सनी देओल ने इस फिल्म को करने से इनकार दिया था. इसकी वजह से निर्माताओं को भारी नुक्सान भी उठाना पड़ा था.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जानवर फिल्म जब रिलीज से पहले करिश्मा और अक्षय का करियर लगभग खत्म होने वाला था. कहा जाता है कि करिश्मा ने अक्षय की लगातार फ्लॉफ फिल्मों देखने के बाद उनके साथ काम नहीं करने का मन बना चुकी थीं. लेकिन सनी देओल और जूही चावला के इनकार के बाद  अक्षय और करिश्मा ने एक साथ ये फिल्म की जो उनके लिए काफी लकी साबित हुई.

Tags: Akshay kumar, Akshay Kumar films, Akshay Kumar films 2021, Entertainment, Entertainment news., Entertainment Special, Karisma kapoor, Shilpa shetty

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें