आम का मीठा अचार डालने में मदद करेगा आसान तरीका, खाने वाले चाट लेंगे उंगलियां, मिलेगी खूब तारीफ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कच्चे आम का मीठा अचार काफी टेस्टी और हेल्दी होता है.
आम का मीठा अचार बनाने के लिए गुड़ या चीनी प्रयोग कर सकते हैं.

आम का मीठा अचार रेसिपी (Sweet Mango Pickle Recipe): भारतीय भोजन में अचार का अहम स्थान है. आम के चटपटे अचार के साथ ही मीठा अचार भी काफी पसंद किया जाता है. आम का मीठा अचार बच्चों के बीच तो काफी लोकप्रिय है. गर्मी के मौसम में आम का अचार डाला जाता है. आम का अचार अगर सही तरीके से डाला जाए तो ये सालभर तक आसानी से चल जाता है. आम का तीखा अचार तो लगभग सभी घरों में बनाया जाता है, लेकिन आप आम का मीठा अचार खाना चाहते हैं तो इसे भी बेहद आसानी से घर पर ही तैयार किया जा सकता है.
आम का मीठा अचार बनाने के लिए कच्चे आम के साथ ही गुड़ या चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा अचार के मसाले भी इसमें पड़ते हैं. आपने अगर कभी आम का मीठा अचार नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: अदरक-लहसुन का पेस्ट लंबे समय तक करना है स्टोर? इस तरीके से बनाएं, नहीं होगा खराब!

आम का मीठा अचार बनाने के लिए सामग्री
कच्चा आम (कैरी) – 1 किलो
गुड़/चीनी – 1/2 किलो (स्वादानुसार)
मेथी दाना भुना पिसा – 1 टी स्पून
कलौंजी – 1/4 टी स्पून (वैकल्पिक)
भुनी सौंफ पिसी हुई – 1 टी स्पून
हल्दी – 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी बनाना है बेहद आसान, इस तरीके से मिनटों में होगी तैयार, बढ़ा देगी खाने का मज़ा

आम का मीठा अचार बनाने की विधि
आम का मीठा अचार बनाने के लिए सबसे पहले सख्त कच्चे आम लें और उन्हें छिलनी की मदद से छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन्हें धोकर 1-2 घंटे के लिए धूप में फैलाकर रखें और सुखा लें. अब एक कड़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें और उसमें कच्चे आम के टुकड़े डाल दें. इसमें थोड़ी-थोड़ी करते हुए चीनी मिक्स करें और चम्मच से चलाते रहें. सारी चीनी डालने के बाद भुनीं सौंफ, मेथी दाना, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.

इसके बाद कड़ाही में कलौंजी और स्वादानुसार नमक भी मिक्स करें. पकाने के दौरान चीनी पानी छोड़ने लगेगी, इस दौरान अचार को धीमी आंच पर ही पकने दें. जम कच्चे आम की कलियां गल जाएं और अचार गाढ़ा नजर आने लगे तो गैस बंद कर दें. स्वाद से भरपूर आम का मीठा अचार बनकर तैयार है. अब इसे ठंडा होने दें और फिर चीनी की बरनी या कांच के एयरटाइट जार में डालकर स्टोर करें. इसे लंच, डिनर या फिर ब्रेकफास्ट, स्नैक्स रेसिपी के साथ सर्व किया जा सकता है.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें