
कैलाश कुमार / बेाकारो. बोकारो के सेक्टर 4 हर्षवर्धन प्लाजा के सामने स्थित अनिल अनरसा भंडार में खास खोया और तिल के बने लजीज अनरसा बनाए जाते. यहां ग्राहक सालभर टेस्टी अनरसा का स्वाद ले सकते हैं. दुकान के संचालक अरविंद कुमार ने बताया कि वह बीते 4 सालों से बोकारो के सेक्टर 4 में दुकान चला रहे हैं. इनकी दुकान में खास दो प्रकार के अनरसा बनाए जाते हैं.
यहां पर खोया के अनरसा के अलावा बिना खोये वाले अनरसा कि भी बिक्री की जाती है. इनके यहां खोये वाले अनरसा की कीमत 160 रुपए प्रति किलो है. और बिना खोये वाले अनारस की कीमत 120 रुपए प्रति किलो है. इसके अलावा यहां पर गुड़ का झिलिया भी बनाया जाता है. जिसकी कीमत 200 रुपए है.
खास तरह की रेसिपी से तैयार किया जाता अनरसा
अरविंद ने बताया कि सबसे पहले बासमती चावल को अच्छे से धोकर उसे मिक्सर में पीसा जाता है. पिसे हुए चावल में मैदा और चीनी का सिरा मिलाकर लुई तैयार की जाती है. उसके बाद तैयार लुई में खोवा भरकर, तिल और नारियल में लपेटकर गर्म तेल में छोड़ दिया जाता है. जिसके बाद तैयार गरमा गरम अनरसा ग्राहक को परोस दिया जाता है.
उन्होंने ने बताया कि उनकी दुकान पर रोजाना 10 से 15 किलो अनरसा की खपत हो जाती है. वह अपनी दुकान रोजाना सुबह 10:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक खोलते हैं. अनरसा खाने आए ग्राहक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया की अनरसा का स्वाद काफी अच्छा है और यह खाने में काफी खस्ता और स्वादिष्ट है. बोकारो में बहुत कम जगहों पर अनरसा मिलता है.
.
Tags: Bokaro news, Food, Food 18, Jharkhand news
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 13:38 IST








