शिमला. हिमाचल प्रदेश में मौसम के अलग रंग नजर आ रहे हैं. इस बार गर्मियों के सीजन में सर्दी का एहसास हो रहा है. आलम यह है कि एक दो दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर झमाझम बारिश देखने को मिलती है. सूबे में बीते 24 घंटे में मंडी शिमला, सहित कई इलाकों में जमकर पानी बरसा है. शिमला और मंडी के धर्मपुर इलाके में जमकर ओले गिरे हैं. इन इलाकों में सोमवार दोपहर बाद काफी ज्यादा बारिश और नदी नाले ऊफान पर आ गए थे. मंडी के धर्मपुर के मंडप सहित आसपास के इलाकों में जमकर ओले गिरे हैं.
मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र ने छह और सात मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटें में शिमला के खदराला, में 30 एमएम, रामपुर में 19 एमएम, नारकंडा में 18 एमएम बारिश हुई है. इसके अलावा, शिमला और मंडी में ओले गिरे हैं. लगातार बारिश के चलते हिमाचल में इस बार गर्मी ना के बराबर पड़ी है. बारिश की वजह से इस बार सूखे का सामना भी नहीं करना पड़ा है.
चंबा में बंद हो गया था हाईवे
आपके शहर से (शिमला)

DU, JNU, BHU में एडमिशन के लिए CUET 2023 में कितने नंबर चाहिए?

भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी, अस्पताल में तोड़फोड़, भगवा झंडे लगाए, QRT ने संभाला मोर्चा

सरकाघाट बाजार में चूड़ियां पहनने आई थी महिला, HRTC बस ने अड्डे पर कुचला, मौत

UPSC Civil Services Prelims Result 2023: कब आएगा CSE प्रिलिम्स रिजल्ट 2023, फेल होने वाले कितनी बार और दे सकेंगे पेपर

मंडी में मर्डरः गले पर चाकू से वार, 9 मील के पास झाड़ियों में मिली महिला की लाश

CUET PG 2023: सीयूईटी PG परीक्षा आज से शुरू, चेक करें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

Board Result 2023: 10वीं में 71% नंबर लगे उम्मीद से कम, छात्रा ने की आत्महत्या

Himachal Pradesh: हिमाचल की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के VC प्रो. देवदत्त शर्मा ने छोड़ा पद, बताई वजह

‘राम ने खोया बहुत कुछ, ‘श्रीराम’ बनने के लिए…’ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की चर्चाएं, विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट से हलचल

pilot salary: कितनी तरह के होते हैं पायलट, किसको कितनी मिलती है सैलरी
सोमवार शाम चह बजे भारी बारिश के बाद चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गैहरा में 22 मीटर डंगा धंस गया था. वहीं कुरांह के पास टनों के हिसाब से मलबा और कीचड़ आ जाने से हाईवे बाधित हो गया. देखते ही देखते चंबा और भरमौर की ओर से वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं थी. विकास खंड चंबा के तहत चंबी पंचायत में दोपहर बाद भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है. उधर, मंगलवार को लाहौल पुलिस के अनुसार, मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) बारालाचा के पास भुसखलन होने के कारण बन्द हो गया है.
कैसा रहेगा मौसम
छह और सात मई को हिमाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान है और येलो अलर्ट जारी किया गया है. उसके बाद अगले तीन तक हल्की पुल्की बारिश हो सकती है, लेकिन किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं रहेगा. सूबे के मैदानी इलाकों में बारिश कम होने से ऊना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया है.
.
Tags: Bad weather, Kullu Manali News, Manali Leh Road, Manali news, Shimla News Today
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 12:07 IST








