Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के खास बांध को व‍िस्‍फोट से उड़ाया, नदी क‍िनारे बसे इन गांवों में बाढ़ मचाएगी तबाही! अलर्ट जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बांध को विस्फोट से उड़ाने की वजह से 5 घंटे में पानी खतरनाक स्तर तक पहुंचेगा.
मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर जाने और भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील.
नाइपर नदी के तटीय इलाकों के निवासियों को निचले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह.

कीव. यूक्रेन और रूस (Russia Ukraine War) के बीच चल रहा युद्ध और तेज होता जा रहा है. दोनों देशों के बीच शांत‍ि संध‍ि होने के दूर-दूर तक आसार नजर नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला रूसी सैन‍िकों द्वारा दक्ष‍िण यूक्रेन के एक खास बांध को व‍िस्‍फोट (Destroying major dam) से उड़ाने का सामने आया है. यूक्रेन ने मंगलवार को रूसी बलों पर यह संगीन आरोप लगाया है और नाइपर नदी (Dnipro River) के तटीय इलाकों के निवासियों को निचले क्षेत्रों में बाढ़ (flood) आने की चेतावनी देते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है.

यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने नदी के दाहिने किनारे पर 10 गांवों और खेरसॉन (Kherson) शहर के कुछ हिस्सों के निवासियों को घरेलू उपकरण बंद कर अपने जरूरी दस्तावेजों और मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की तथा भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने को कहा है.

Russia-Ukraine War: रूस के आगे घुटने नहीं टेकेगा यूक्रेन! जवाबी हमले के ल‍िए हथ‍ियारों का पर्याप्‍त स्‍टॉक, NATO सदस्‍यता अगला टॉरगेट

खेरसॉन क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेकसांद्र प्रोकुदिन ने सुबह 7 बजे के आसपास टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा क‍ि रूसी सेना ने आतंकवाद के एक और कृत्य को अंजाम दिया है. उन्होंने आगाह किया कि बांध को विस्फोट से उड़ा दिया गया है जिसकी वजह से पांच घंटे के भीतर पानी खतरनाक स्तर तक पहुंच जाएगा.

इस बीच देखा जाए तो यूक्रेन के व‍िदेश मंत्री द्मित्रो कुलेबा ने सोमवार को समाचार एजेंसी रायटर को बताया था क‍ि यूक्रेन के पास रूस के खिलाफ अपनी जवाबी कार्रवाई शुरू करने के लिए पर्याप्त हथियार हैं. इतना ही नहीं उसका यह ऑपरेशन यूक्रेन को नाटो (NATO) में शामिल होने के लिए आवश्यक जीत भी देगा. व‍िदेश मंत्री कुलेबा ने कीव में एक साक्षात्कार के दौरान यह भी कहा क‍ि यूक्रेन के ल‍िए सैन्य गठबंधन की सदस्यता संभवत: तब तक संभव नहीं होगी जब तक चालू युद्ध का अंत नहीं हो जाता. युद्ध की समाप्‍त‍ि के बाद ही इसकी संभावना है.

Tags: Russia ukraine war, Ukraine war, World news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें