
दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह में गंगा जमुना स्कूल मामले में अब धर्मांतरण का खुलासा हुआ है. राज्य बाल आयोग की टीम को अहम दस्तावेज मिले हैं. अब गंगा जमुना स्कूल में पढ़ाने वाली तीन शिक्षिकाओं के धर्मांतरण के मामले का खुलासा हुआ है. प्राचार्य सहित दो अन्य शिक्षक जो पहले हिंदू थे अब धर्म बदलकर मुसलमान बन गए हैं. बाल कल्याण समिति के सदस्य दीपक तिवारी ने यह जानकारी दी है. टीम की जांच पूरी होने पर और भी खुलासे होने की उम्मीद है.
स्कूल पर हुआ एक्शन
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि स्कूल की मान्यता भी रद्द कर दी गई है. उन्होंने कहा कि दो महिला शिक्षिकाएं जो खरे थी वह खान हो गई है. ये सिर्फ लव जिहाद नहीं बल्कि जिहादी साम्राज्य खड़ा करने का काम है, जो दमोह में हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि लव जिहाद में फंसा कर स्कूल प्रबंधन ने धर्मांतरित किया है.
इससे पहले गंगा जमना स्कूल में हिंदू छात्राओं द्वारा ‘हिजाब’ पहनकर फोटो खिंचवाने के मामले को लेकर विवाद सामने आया था. इन्हीं फोटो को स्कूल के एक पोस्टर में भी इस्तेमाल किया गया था. पोस्टर वायरल होते ही विवाद में घिर गया था. इसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए थे.
.
Tags: Damoh News, Mp news, Religious conversion
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 12:19 IST








