Wrestler Protest: हम बहुत डिस्टर्ब हैं, हमारी जिंदगी दांव पर लगी है… महिला पहलवानों ने क्यों किया ऐसा ट्वीट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. यौन प्रताड़ना के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रोटेस्ट जारी है. अगर कोई व्यक्ति या चैनल यह कह रहा है कि विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया है तो ऐसी खबरें फेक हैं. ऐसी झूठी खबरें पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए चलाई जा रही हैं. सेक्सुअल ह्रासमेंट के खिलाफ पहलवानों की प्रमुख आवाज साक्षी मलिक ने सोमवार रात यह बात कही. ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर यह भी कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता, यह लड़ाई जारी रहेगी. साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया इससे पहले ट्वीट कर अपनी जान दांव पर होने की बात भी कही.

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रोटेस्ट मामले में सोमवार को अचानक खबरें आईं कि पहलवान विरोध प्रदर्शन छोड़कर लौट गए हैं. लेकिन जल्दी साक्षी मलिक ने जल्दी ही इन खबरों का खंडन कर दिया. साक्षी मलिक ने कहा कि उन्होंने रेलवे की नौकरी वापस ज्वाइन कर ली है. लेकिन आंदोलन जारी है.

कुछ देर बाद साक्षी मलिक का एक ट्वीट आया जिसमें जान दांव पर होने की बात कही गई. साक्षी मलिक ने ट्वीट किया, ‘हमारे मेडलों को 15-15 रुपए के बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गये हैं. हमारी ज़िंदगी दांव पर लगी हुई है, उसके आगे नौकरी तो बहुत छोटी चीज़ है. अगर नौकरी इंसाफ़ के रास्ते में बाधा बनती दिखी तो उसको त्यागने में हम दस सेकेंड का वक्त भी नहीं लगाएँगे. नौकरी का डर मत दिखाइए.’ लगभग ऐसा ही ट्वीट विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने किए.

इसके बाद साक्षी मलिक रात में सोशल मीडिया पर लाइव आईं. उन्होंने कहा, आज सुबह से ही कुछ फेक न्यूज चलाई गईं. ऐसे में कई लोगों के मन में शंका हो रही होगी कि क्या हमने सच में आंदोलन वापस ले लिया है. मैं बता दूं कि ऐसा बिलकुल भी नहीं है. हमारी लड़ाई जारी है और न्याय मिलने तक जारी रहेगी. बस ये जो होल्ड आया है वह इसलिए कि हम प्लानिंग कर सकें कि आगे कैसे बढ़ना है.

Tags: Bajrang punia, Sakshi Malik, Vinesh phogat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें