Rama Tulsi vs Shyama Tulsi : क्या अंतर है रामा और श्यामा तुलसी में, कौन सी है घर के लिए शुभ, इस तरह करें पहचान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

तुलसी में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है.
तुलसी भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है.

Difference Between Rama and Shyama Tulsi : औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का उपयोग ना सिर्फ आयुर्वेद में किया जाता है. बल्कि ये सनातन धर्म में एक महत्वपूर्ण पूजनीय स्थान रखती है. हिंदू धर्म में प्रत्येक घर में आपको तुलसी का पौधा लगा मिल जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है. तुलसी में बुधवार और रविवार छोड़कर नियमित रूप से जल अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है. ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. तुलसी दो प्रकार की होती है, एक रामा और एक श्यामा. दोनों में क्या अंतर है और इनका क्या महत्व है आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

रामा तुलसी

रामा तुलसी का रंग उज्जवल और हरा होता है. यदि इसके स्वाद की बात की जाए तो खाने पर यह मीठी प्रतीत होती है. इसे सामान्यतः श्री तुलसी, भाग्यशाली तुलसी और उज्जवल तुलसी के नाम से भी जाना जाता है.

यह भी पढ़ें – शहद का दिखना शहनाई बजने के संकेत, जल्द शादी की तरफ इशारा करते हैं सपने, 5 चीजों का दिखना शुभ

श्यामा तुलसी

श्यामा तुलसी का रंग गहरा बैंगनी होता है. स्वाद की बात की जाए तो ये रामा तुलसी जितनी मीठी नही होती. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये तुलसी भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय है.

यह भी पढ़ें – कौन नहीं बांध सकता लाल कलावा, 2 राशि के जातक रहें दूर, नाराज हो सकते हैं शनि देव

घर में कौन सी तुलसी लगाना शुभ?

हिंदू धर्म में आमतौर पर घर में दोनों ही तरह की तुलसी के पौधे लगाए जाते हैं. परंतु दोनों में से एक को लगाने के बारे में ज्योतिषी हितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि घर में लगाने के लिए सर्वोत्तम रामा तुलसी होती है. ये घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है. रामा तुलसी का पूजा पाठ में भी विशेष स्थान बताया गया है. घर में आप श्यामा तुलसी को भी लगा सकते हैं, लेकिन इसका उपयोग पूजा पाठ से ज्यादा औषधि के लिए किया जाता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें