Masala dosa rich in taste, thousands of rupees earned in few hours, know secret of delicious dosa.. – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्पित बड़कुल/दमोह.आप दमोह में हैं और डोसा खाने का मन कर रहा है, तो जरूर एक बार शहर के घण्टाघर के नजदीक श्रीनाथ डोसा वालों की दुकान पर पहुंच जाईए.  यहां के डोसे का स्वाद ऐसा लजीज है कि वाह-वाह कर उठेंगे. इतना ही नहीं आलू से लेकर पनीर तक का स्वादिष्टडोसायहां मिल जाएगा.

हम आपको मिलाते है. श्रीनाथ डोसा वाले सुरेश यादव से जो शहर में साउथ इंडियन डोसा के मास्टर माने जाते है. इनकी दुकान पर डोसा खाने पहुंचने वाले लोगों को डोसेके इंतजार में काफी देर बैठना पड़ता है. श्रीनाथ डोसा वाले आलू के साथ ही पनीर और मखन से डोसे को तैयार करते है. जिसे खाने वाले के मुंह से वाह क्या स्वाद है निकल ही जाता है.

चावल और उड़द की दाल से है बनता
सुरेश यादव ने बताया कि डोसा साउथ इन्डियन रेसिपी है, जो आमतौर पर चावल और उड़द की दाल से ही बनता है. जिसमे उबले आलू का मसाला, टमाटर, पनीर और मखन को डोसे पर लगाया जाता है.कुछ सेकेंड भट्टी पर सेंकने के बाद इसे नारियल की चटनी, हरी चटनी, टमेटो सॉस और वेजिटेबल सांभर के साथ थाली में सजाकर परोसा जाता है. यह लोकप्रिय नाश्ता न केवल सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन बनाने में भी आसान है.

दादी के हाथ से भुने हुए मसाले डलते
सबसे खास बात ये है कि इसमें डाले जाने वाले सारे मसालो को घर पर तैयार किया जाता है. डोसे में भरा जाने वाला स्टफयानि आलू मसाले को घर पर तैयार कर यहां लाया जाता है. इसमें दादी के हाथ से भुने हुए मसाले डलते हैं तोइस डोसे का स्वाद बढ़कर दोगुना हो जाता है.

Tags: Damoh News, Madhya pradesh news, News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें