उत्तराखंड: नैनीताल में शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा, अतिक्रमण हटाने के बजाए चूहे-बिल्ली का खेल!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शत्रु सम्पत्तियों की जमीन पर नैनीताल में अतिक्रमण.
कबाडियों से लेकर बाहरी लोगों ने कर लिया कब्जा.
अतिक्रमण हटाने में जिला प्रशासन अब तक नाकाम.

नैनीताल. भारत सरकार शत्रु सम्पत्तियों को खाली कराने की योजना तो बना रही है, लेकिन नैनीताल में इन जमीनों पर कब्जे हो गए हैं. हांलाकि नैनीताल जिला प्रशासन इस शत्रु सम्पत्तियों से अवैध अतिक्रमण को हटाने की बात कर रही है. मैट्रोपोल होटल पर हो रहा है कब्जा-नैनीताल की शत्रु सम्पत्ति की भूमि मैट्रोपोल पर तेजी के अतिक्रमण हो गया है. पार्किंग स्थल को छोड़ दिया जाए तो उसके बार बची भूमि पर लोगों ने अवैध रुप से घर बनाकर कब्जा कर लिया है. इतना ही नहीं, बल्कि होटल वाले क्षेत्र पर अब कबाडियों ने कब्जा कर यहां से कारोबार कर रहे हैं.

इसके साथ ही होटल में रखे कबाड़ से आग का खतरा बना हुआ है तो आबादी पर भी बड़ संकट बना हुआ है. पहले भी इस होटल पर दो बार आगजनी की घटना हो चुकी है. खास बात ये है कि शहर के बीचों बीच कबाड़ के ढेरों के बाद प्रशासन आंखें फेरे हुए है और कबाडी बेखौफ यहां चांदी कमा रहे हैं.

हांलाकि, 2 साल से नैनीताल जिला प्रशासन मैट्रोपोल होटल यानि भारत सरकार की जमीन से अतिक्रमण हटाने की बात कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच चूहे बिल्ली का खेल जारी है. अब तक तीन बार जिला प्रशासन ने इन अवैध कब्जेदारों को नोटिस दिए हैं और दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिये हैं, लेकिन अब तक ये कब्जेदार जमीन पर कब्जे के दस्तावेज तक जमा नहीं कर सके हैं.

मामला न्यूज 18 द्वारा उठाए जाने के बाद नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने कहा कि भारत सरकार से जो निर्देश हैं, उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. साथ ही पालिका और अन्य विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. डीएम नैनीताल ने कहा की इन सभी लोगों को नोटिस दिया गया है और कार्रवाई गतिमान है जल्द अतिक्रमण को खाली किया जाएगा.

Tags: Uttarakhand Latest News, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें