
सांप कब-कहां से आ जाए, कहा नहीं जा सकता. और सोचिए कि अगर आप बाथरूम में हैं और अचानक एक ऐसी जगह सांप दिख जाए जहां आपने कल्पना भी न की होगी तो क्या हाल होगा. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. क्लिप को देखकर लोगों की हालत खराब हो रही है. आप भी सोचने लगेंगे कि क्या यहां भी सांप हो सकता है.
इंस्टाग्राम पर स्नेक नवीन नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. शुरुआत में तो एक टॉयलेट सीट नजर आती है. लेकिन कुछ ही देर बाद देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे. सीट के किनारे दुबककर एक खतरनाक सांप बैठा हुआ है. इसे देखकर ही लोग घबरा रहे हैं सोचिए अगर आपके सामने यह आ जाए तो क्या हाल होगा. बहरहाल, यह शख्स काफी आसानी से इस सांप को पूंछ के सहारे पकड़ कर खींचता है और चंद ही सेकंड में एक जहरीला सांप बाहर आ जाता है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 17:40 IST








