हाइलाइट्स
एसपी सिंगला कंपनी के इंजीनियर्स को पुल ध्वस्त होने का हो गया था आभास.
पुल गिरने के 7 घंटे पहले ही साइट छोड़कर फरार हो गए थे इंजीनियर व कर्मी.
कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने व रकम वसूली के लिए पटना HC में PIL दायर हुआ.
रिपोर्ट-विकास कुमार सिंह
पटना/भागलपुर/खगड़िया. भागलपुर को खगड़िया से जोड़ने वाला अगुवानी घाट पुल ध्वस्त होने का मामला अब पटना हाई कोर्ट पहुंच गया है. एक ही पुल के दोबारा ध्वस्त होने को लेकर पटना उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर हो गई है. याचिका में मामले में विभागीय जांच ना करवा कर स्वतंत्र जांच (जैसे ज्यूडिशियल) कराने की मांग की गई है. इसके साथ ही एसपी सिंगला कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की भी मांग की गई है.
अधिवक्ता मणि प्रताप सेंगर द्वारा दायर जनहित याचिका में पुल ध्वस्त होने से हजारों करोड़ रुपए का राजकोषीय घाटा होने की बात कही गई है. इसके साथ ही गंगा में बह गई बड़ी रकम की वसूली संबंधित एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी समेत दूसरे दोषियों से करने की भी मांग की गई है. इस बीच सुल्तानगंज अगुवानी पुल हादसे को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. घटना के पहले कंस्ट्रक्शन कंपनी एसपी सिंगला के इंजीनियर को 7 घंटे पहले ही पुल गिरने का आभास हो गया था.
मिली जानकारी के अनुसार, कंस्ट्रक्शन कंपनी के सारे इंजीनियर 7 घंटा पहले ही प्लांट में ताला लगाकर फरार हो गए थे. स्थानीय लोगों और सूत्रों की मानें तो पुल में 7 दिन पहले दरार आई थी जिसके बाद इंजीनियर की टीम बुलाई गई थी और इंजीनियर की टीम ने पुल का निरीक्षण किया था.
आपके शहर से (पटना)

5 साल में 80 हजार चंपा फूल के पौधे लगा चुके KBC विजेता सुशील कुमार, जिले को हरा-भरा करने का लक्ष्य

Success Story : 60 साल की उम्र में कर्ज लेकर रिफ्लेक्स बनाने का शुरू किया काम, अब लाखों में है टर्नओवर

भाभी के साथ था पति का अवैध संबंध, पत्नी ने विरोध किया तो कर दिया यह कांड, पहुंचा हवालात

World environment day : 150 वर्षों से धरती पर नहीं उग रहा यह पेड़, कारण बना विलुप्त हो चुकी यह पक्षी

Video Viral: भरी पंचायत से…बाइक पर उठा ले गए दुल्हनिया, इंटर कास्ट शादी से परिजन थे नाराज

शाम को चाहिए राहत भरी सांस तो पहुंच जाएं पटना के इस ग्रीन पार्क, मिनटों में दूर होगी दिनभर की थकान

ओडिशा ट्रेन हादसा; भागलपुर से चलने वाली अंग एक्सप्रेस रद्द, 2 अन्य ट्रेनें भी री-शेड्यूल

OMG! बिहार का एक ऐसा अनोखा मंदिर, जहां 108 परिक्रमा करने से तय हो जाती है शादी

Araria News : प्रेमिका का हाथ का थामना पड़ा महंगा, देखें पूरा वीडियो। Top News | BIhar News | Love

Bihar University : सात साल में पूरी कर सकेंगे स्नातक की पढ़ाई, बीच में पढ़ाई छूटने पर नहीं टूटेगी उम्मीद
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम यह हादसा हुआ, लेकिन रविवार की दोपहर से ही कंट्रक्शन कंपनी के सारे इंजीनियर और कर्मचारी प्लांट में ताला लगाकर फरार हो गए थे. सवाल उठता है कि पुल में दरार की बात पहले ही पता चल गई थी तो इस पुल को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की गई. पुल में दरार की बात क्यों छिपाई गई.
बहरहाल, अब इस मामले में अब नीतीश सरकार भी एक्शन मोड में आती दिख रही है. पुल गिरने के मामले में पथ निर्माण विभाग ने पुल बना रही एजेंसी एसपी सिंगला को शो- कॉज किया गया है. साथ ही एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की कारवाई शुरू हो गई है. विभाग ने एजेंसी को 15 दिनों में नदी से मलवा हटाने को कहा है.
.
Tags: Bhagalpur news, Bihar crime news, Bridge Collapse, Bridge Construction
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 08:54 IST








