वेज मलाई सैंडविच से करें दिन की शुरुआत, बेहद पौष्टिक है ये नाश्ता, बनाना है आसान, जानें स्टेप बाई स्टेप रेसिपी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वेज मलाई सैंडविच (Veg Malai Sandwich for Breakfast): नाश्ते में लोग तरह-तरह की चीजें खाना पसंद करते हैं. कुछ लोगों को सिंपल रोटी सब्जी अच्छी लगती है तो कुछ लोग मैगी, पोहा, इडली, ढेर साले फल, ओट्स, दलिया आदि खाना पसंद करते हैं. जिन लोगों के पास ब्रेकफास्ट बनाने के लिए बहुत अधिक समय नहीं होता है, वे फटाफटा अंडा ब्रेड या फिर टोस्ट खाकर घर से निकल पड़ते हैं. हालांकि, सिंपल टोस्ट या बटर ब्रेड खाने से सेहत को कुछ खास फायदा नहीं होता. आप थोड़ा सा समय निकालकर सैंडविच बनाएं. यहां हम प्याज, टमाटर, खीरा डालकर बनने वाली सैंडविच की बात नहीं कर रहे हैं, जिसे आप अक्सर खाते रहते हैं. आपको सैंडविच की एक नई रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसका नाम है वेज मलाई सैंडविच. एक बार आप इसे खाकर देखें, जरूर पसंद आएगी ये सैंडविच. बच्चों को भी आप टिफिन बॉक्स में दे सकते हैं. आइए जानते हैं वेज मलाई सैंडविच बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए और इसकी विधि क्या है.

वेज मलाई सैंडविच बनाने के लिए आपको चाहिए
ब्रेड- 4
प्याज- 1
गाजर- 1 छोटा
मलाई- एक कप
शिमला मिर्च- आधा कप
टमाटर-1 स्लाइस में कटा हुआ
धनिया पत्ती- एक बड़ा चम्मच
पत्तागोभी- आधा कप
नमक-स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च-1 कटी हुई

वेज मलाई सैंडविच बनाने की रेसिपी
गाजर, धनिया पत्ती, पत्तागोभी, प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च को साफ करके बारीक काट लें. गाजर को आप कद्दूकस भी कर सकते हैं. टमाटर को बारीक या गोल स्लाइस में काट लें. आप इसमें स्वीट कॉर्न भी डाल सकते हैं. इन सभी सब्जियों को बाउल में डाल लें. अब आप सब्जियों के इस मिक्स्चर में मलाई डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. साथ ही नमक और काली मिर्च पाउडर भी स्वादानुसार डाल दें. आप ब्रेड की एक स्लाइस लें. इस पर सब्जियों और मलाई से तैयार इस मिक्स्चर को एक चम्मच डालकर ब्रेड पर अच्छी तरह से फैलाएं. दूसरे स्लाइस को इसके ऊपर रखकर अच्छी तरह से प्रेस करें. अब इसे आप चाहें तो हाफ कट कर लें और सॉस के साथ खाने का मजा लें. आप चाहें तो ब्रेड को हल्का पैन पर सेक भी सकते हैं. बच्चों को ये मलाई सैंडविच जरूर पसंद आएगी. इसे बनाना भी है बहुत आसान, तो आपको जब भी भूख लगे, आप ये सैंडविच बनाकर खा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: सुबह खाना है कुछ हेल्दी तो बनाएं मिक्स्ड स्प्राउट पोहा, मिलेगी दिनभर एनर्जी, पौष्टिक नाश्ते की रेसिपी है आसान

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें