क्या फ्रिज को लगातार 24 घंटे चलाना चाहिए? क्या बीच में 1-2 घंटे के लिए कर सकते हैं बंद? जान लीजिए ये जरूरी बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

How Long Should A Fridge Run Per Day: आजकल फ्रिज लगभग सभी घरों में देखने को मिल जाता है. फल, दूध और सब्जियां ज्यादा दिन तक चलें और बचा हुआ खाना खराब न हो इसलिए हम फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं. कई लोगों के घरों में फ्रिज लगातार चलता ही रहता है, तो कुछ लोग फ्रिज को कुछ देर चलाकर 1-2 घंटे के लिए बंद कर देते हैं. दरअसल, फ्रिज बनाने वाली कंपनियां भी नहीं बताती कि उसे कितनी देर चलाना है. लेकिन फ्रिज को कुछ घंटे बंद रखने में आपका फायदा है या नुकसान? चलिए जानते हैं…

01

Ideal way to run a fridge: फ्रिज के अंदर से एक चैम्बर जैसा होता है जहां खाना रखने से वह खराब नहीं होता. जबतक फ्रिज में करंट जाता रहता है तब तक उसका कम्प्रेसर काम करता रहता है और अंदर कूलिंग की प्रक्रिया जारी रहती है. फ्रिज को इस तरह डिजाइन किया जाता है जिससे स्विच ऑफ करने पर भी उसके अंदर कुछ देर तक ठंडक बनी रहती है और तब तक खाना खराब नहीं होता. तो क्या इसे 2 या 3 घंटे के लिए बंद किया जा सकता है?  (Image: Canva)

02

कितने घंटे चल सकता है फ्रिज? दरअसल, फ्रिज कूलिंग करने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसे लगातार घंटों चलाने के लिए बनाया जाता है. फ्रिज को लगातार चौबीसों घंटे चलाने में कोई परेशानी नहीं है. अगर आप साल भर फ्रिज का स्विच ऑफ नहीं करेंगे तो भी इसमें कोई परेशानी नहीं है. हालांकि, आपको उसकी साफ़-सफाई या कभी खराब होने पर उसे रिपेयर करवाने के लिए जरूर स्विच ऑफ करना पड़ेगा. (Image: Canva)

03

तो 1-2 घंटे बंद करने पर क्या होगा? अगर आप फ्रिज को 1-2 घंटे बंद रखेंगे या दिन भर में कई बार बंद चालू करते रहेंगे तो ऐसे में फ्रिज अच्छी कूलिंग नहीं दे पाएगा, और ऐसे में अंदर रखा खाने-पीने का सामान खराब हो सकता है. फ्रिज को 1-2 बंद रख कर बिजली बचाने में कोई बुद्धिमानी नहीं है. आपका फ्रिज अपने आप बिजली की बचत करने में सक्षम होता है. जानते हैं कैसे? (Image: Canva)

04

आजकल सभी फ्रिज पावर सेविंग के लिए ऑटोमैटिक ऑफ या ऑटोकट फीचर के साथ आ रहे हैं. इससे फ्रिज एक निश्चित तापमान पर ठंडा होने के बाद अपने आप बंद हो जाता है. फ्रिज के ऑटो कट होने पर कंप्रेसर बंद हो जाता है और इस तरह बिजली की बचत होती है. फिर जैसे ही फ्रिज को कूलिंग की जरूरत होती है कंप्रेसर अपने आप चालू हो जाता है. (Image: Canva)

05

फ्रिज को बार बार बंद चालू करने से उसके कंप्रेसर पर लोड पड़ता है और ऐसे में उसके जल्दी खराब होने की गुंजाईश बढ़ जाती है. अगर आप ज्यादा दिनों के लिए घर से जा रहे हैं तो फ्रिज से सारा सामान निकालने या उसे यूज करने के बाद स्विच ऑफ कर सकते हैं. यदि आप एक-दो दिन के लिए जाना चाहते हैं तो फ्रिज को बंद न रखें. (Image: Canva)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें