आज का पंचांग 6 जून 2023: बजरंगबली का पाएं आशीर्वाद, ऐसे करें मंगलवार व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, राहुकाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आज मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा की जाती है.
आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है.

आज का पंचांग  6 जून 2023 (Aaj Ka Panchang): आज मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा की जाती है. हनुमान जी को संकट मोचक कहा गया है. इनकी पूजा श्रद्धा भाव से करें तो सभी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है. अपने भक्तों से खुश होकर हनुमान जी उनके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं और सदा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं. आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि भी है. शुक्ल योग, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, करण वणिज है. मंगलवार का व्रत अधिकतर लोग करते हैं. नियमानुसार इस व्रत को करने से विशेष लाभ होता है.

राम जी के भक्त हनुमान जी की पूजा और व्रत करने के लिए सुबह सवेरे उठकर स्नान कर लें. लाल वस्त्र धारण करें. पूजा घर की साफ-सफाई करें और वहां हनुमान जी, श्री राम और माता सीता की तस्वीर रखें. बजरंगबली की मूर्ति के सामने हाथों में शुद्ध जल लेकर व्रत और पूजा करने का संकल्प करें. अब सबसे पहले दीपक, अगरबत्ती और धूप जलाएं. हनुमान जी को अर्पित करने के लिए प्रत्येक सामग्री लाल होनी चाहिए. लाल सिंदूर, वस्त्र, फूल, लाल मिठाई आदि. अब सुंदरकांड या फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें. अंत में आरती करें और गुड़, चना से तैयार प्रसाद का भोग लगाएं. आप ये पूजा सुबह या फिर शाम के समय करते हैं तो शुभ फलदायी होता है. यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह दोष है तो इसे मजबूत करने के लिए आप मंगलवार व्रत करें. आप जरूरतमंदों को वस्त्र, मिठाई, फल आदि दान करेंगे तो यह दोष दूर होगा. घर-परिवार में सदा हनुमान जी की कृपा बरसेगी और आप खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं.

6 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ कृष्ण पक्ष तृतीया
आज का करण – वणिज
आज का नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा
आज का योग – शुक्ल
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – मंगलवार
आज का दिशाशूल –उत्तर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:22:00 PM
चन्द्रोदय – 21:56:00
चन्द्रास्त – 07:05:59
चन्द्र राशि– धनु

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:53:48
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:51:55 से 12:47:30 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:09:34 से 09:05:09 तक
कुलिक– 13:43:05 से 14:38:40 तक
कंटक– 06:18:24 से 07:13:59 तक
राहु काल– 16:00 से 17:41
कालवेला/अर्द्धयाम– 08:09:34 से 09:05:09 तक
यमघण्ट– 10:00:44 से 10:56:20 तक
यमगण्ड– 08:51:16 से 10:35:29 तक
गुलिक काल– 12:38 से 14:19

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें