Weather Update: दिल्ली-NCR में चढ़ेगा पारा, 24 राज्यों में होगी बारिश, इन जगहों पर हीटवेव को लेकर IMD का अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज मौसम गर्म हो सकता है. आसमान आमतौर पर साफ रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 6 जून को अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. 5 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान) 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. आईएमडी ने आज देश के 24 राज्यों में बारिश (Rain) होने और 6 राज्यों में भीषण लू (Heat Wave) चलने की संभावना जताई है. 6 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक आज ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर तेज आंधी, बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश हो सकती है. आंधी की रफ्तार 40-50 किमी. प्रति घंटे से लेकर 30-40 किमी. प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. आईएमडी ने आज बिहार के अलग-अलग इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना जताई है.

इसके साथ ही पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में लू के हालात बनने की संभावना है. आईएमडी ने बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है.

Tags: Delhi Weather Update, Weather forecast, Weather in North India, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें