इस जुगाड़ से पुराना फ्रिज भी देगा नए जैसी कूलिंग, खर्च भी ज्यादा नहीं, सिर्फ 200 रुपये से भी कम में होगा काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अक्सर देखा जाता है कि फ्रिज, कूलर या एसी जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें थोड़ी पुरानी होने के बाद उनमें कूलिंग कम होने लगती है. ऐसा होने पर कई लोग नया फ्रिज खरीद लेते हैं. हालांकि, सही टाइम पर सर्विस और मेंटेनेंस का ध्यान रखते हुए आप इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

01

अगर आपके फ्रिज में भी इसी तरह की प्रॉब्लम आ रही है और वो अच्छी कूलिंग नहीं दे रहा है तो आप घर बैठे 200 रुपये से भी कम खर्च में इसे ठीक कर सकते हैं. हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आपका पुराना फ्रिज भी नए फ्रिज की तरह कूलिंग देने लगेगा. (Image: Freepik)

02

दरअसल, हम यहां जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं उसे TEC1-12706 Thermoelectric Peltier Cooler Module कहा जाता है. इस डिवाइस को आप ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं. (Image: Freepik)

03

इस डिवाइस को बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह ठंडे और गर्म दोनों तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में काम करता है. इसका मतलब है कि अगर आप इसे किसी गर्म करने वाले उपकरण के साथ भी लगा देते हैं तो भी आपको इसका फायदा देखने को मिलेगा. (Image: Freepik)

04

इस डिवाइस की एक साइड गर्म करने के लिए काम आती है, वहीं दूसरी साइड से ठंडक के लिए काम आती है. यानी फ्रिज के साथ भी इस डिवाइस को आप कनेक्ट कर सकते हैं. इसकी खास बात ये है कि यह डिवाइस आपको बिजली की बचत करने में भी काफी काम आता है. (Image: Freepik)

05

यह एक सेमीकंडक्टर बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो स्मॉल हीट या कूलिंग पंप के रूप में काम करता है. इसमें DC Motor का इस्तेमाल किया गया है. इसके मॉड्यूल के एक तरफ से गर्म तो वहीं दूसरी तरफ से ठंड पास होती है. इसके बारे में आप किसी भी इलेक्ट्रीशियन से पता कर सकते हैं. (Image: Freepik)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें