World Environment Day : मिलिए गया के संतोष से, पिछले 7 साल से बरगद का मना रहे हैं बर्थडे, दिया यह संदेश 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुंदन कुमार/गया. आपने अभी तक बच्चों का बर्थडे मनाते देखा होगा. लेकिन गया में एक ऐसे शख्स है जो पिछले 7 वर्षों से बरगद के वृक्ष का बर्थडे मनाते आ रहे है. दरअसल, गया शहर के रहने वाले संतोष कुमार छोटे प्रभावती अस्पताल में जन औषधि केंद्र चलाते हैं. अस्पताल परिसर में ही 5 जून 2016 को एक बरगद का पेड़ लगाया था. तब से हर साल 5 जून यानि विश्व पर्यावरण दिवस पर इस बरगद का बर्थडे मनाते है.

इस बार सातवां जन्मदिन था
इस बार बरगद वृक्ष का सांतवा जन्मदिन था. बड़े धूमधाम से बरगद वृक्ष का बर्थडे मनाया गया. इस दौरान पूरे वृक्ष को गुब्बारों से सजाया गया था. संतोष कुमार छोटे शहर के लोगों के साथ मिलकर केक काटा और लोगों में मिठाइयां बांटकर खुशियां व्यक्त की. लोगों से अपील की गई की अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं. जब तक वृक्ष बड़ा और फलदार छायादार न हो जाए तब तक उसकी सेवा करें.

मानते हैं घर का सदस्य
पर्यावरणविद संतोष कुमार छोटे ने बताया कि आज ही के दिन 7 साल पूर्व प्रभावती अस्पताल में बरगद का वृक्ष लगाया था. तब से लगातार हर साल इसका बर्थडे मनाते हैं. क्योंकि यह वृक्ष मेरे द्वारा लगाया गया है, इसलिए मैं इसे अपने घर का सदस्य मानता हूं. जिस तरह से अपने बच्चों का बर्थडे मनाते हैं ठीक उसी तरह हर साल इसकी भी बर्थडे मनाते हैं.

संतोष का मानना है कि पेड़ है तो मनुष्य है, पर्यावरण है. अगर पेड़ नहीं हो तो मनुष्य भी धरती पर नहीं होते. जिस तरह से हम अपने बच्चों की सेवा करते हैं, ठीक उसी तरह पेड़ की भी सेवा करनी चाहिए. इसलिए हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए. ताकि लोगों को स्वच्छ ऑक्सीजन मिलता रहे.

लोगों को जीवन में एक पेड़ लगाने का संदेश
गौरतलब हो कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन पूरे विश्व में लोग वृक्ष लगाकर या अलग-अलग कार्यक्रम कर इस दिवस को मनाते हैं. पेड़ों की संरक्षण की बात करते हैं. इसी कड़ी में गया जिले में अनोखी तस्वीर देखने को मिली. जहां बरगद के वृक्ष का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया. लोगों में संदेश देने की कोशिश की गई कि आप भी अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष जरुर लगाएं.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 18:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें