रीवा में चल रही थी शराब दुकानदारों की दबंगई, कलेक्टर ने आबकारी उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड ठेकेदार की दोस्ती पड़ी महंगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशुतोष तिवारी / रीवा. रीवा में लंबे समय से मदिरा प्रेमियों के द्वारा यह शिकायत की जा रही थी कि शहर की ज्यादातर दुकानों पर शराब की बिक्री अधिकतम मूल्य से भी ज्यादा पर की जा रही है. शराब कारोबारियों द्वारा जमकर लूटा जा रहा है. मामले का संज्ञान में लेते हुए रीवा जिला कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है.

रीवा जिले में कम्पोजिट मदिरा दुकानों में लगातार रेट से अधिक बिक्री और सर्किल आबकारी निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी द्वारा लापरवाही बरतने पर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. कलेक्टर ने बताया कि कम्पोजिट मदिरा की दुकानों में लगातार देखा जा रहा था कि रेट लिस्ट नहीं लगी है और आबकारी सर्किल निरीक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं. एमएसपी और एमआरपी के बीच के रेट में मदिरा का जो विक्रय होना चाहिए उससे अधिक रेट में बेची जा रही थी, जिसकी जानकारी कई दिनों से मिल रही थी. इस पर दो-तीन कंपोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया. जिसमें आबकारी निरीक्षक की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई है.

आबकारी निरीक्षक और शराब ठेकेदारों की थी मिलीभगत 

कलेक्टर ने बताया कि शराब की दुकान के बाहर रेट लिस्ट एक स्थान पर लगी होनी चाहिए. जिससे खरीद करने वाले व्यक्ति को साफ तौर पर रेट दिख सके. रीवा शहर में लगातार अवैध शराब की बिक्री और नियत कीमत से अधिक रेट पर मदिरा का विक्रय हो रहा था. आबकारी निरीक्षकों की मिलीभगत से शराब ठेकेदारों द्वारा शराब की लगातार पैकारी की जा रही थी, जिसकी जानकारी मिलते ही सक्षम अधिकारियों ने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की गई.

प्रतिभा पाल ने बताया कि आगे भी आबकारी अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती गई तो उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिले में आलम यह था कि कई दुकानों में बीयर और शराब एमआरपी से ज्यादा में मिल रही थी, अलग-अलग दुकानों पर शराब के अलग रेट थे. आबकारी अधिकारी और ठेकेदार के बीच में सांठगांठ की वजह से यह लापरवाही की जा रही थी. जिस पर यह बड़ी कार्रवाई हुई है.

Tags: Liquor, Liquor Mafia, Madhya pradesh news, Rewa News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें