बिहार की राजधानी पटना में अब अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है. पटना के एक होटल में नाबालिग लड़की से तीन दिनों तक छह दरिंदे गैंगरेप की घटना को अंजाम देते रहे और पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी पाई. हालांकि पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
जब पुलिस को इसके बारे में पता चला तो खलबली मच गई. पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया. दरअसल पीरबहोर थाना क्षेत्र के कोइरी टोला के रहने वाले अनुराग गुप्ता से पीड़िता का प्रेम प्रसंग चल रहा था. पीड़िता को अनुराग को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और प्रेमी ने अपने ममेरा भाई समेत चार लोगों को बुला लिया और गोविंद मित्रा रोड के होटल में ले गए. होटल में ले जाकर बारी-बारी से सभी आरोपियों ने गैंगरेप किया.
आपके शहर से (पटना)

Chapra News: रोजगार की तलाश में दोस्तों संग गया अहमदाबाद, पत्नी ने हत्या का मामला कराया दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Mithila Panchang 2023: मिथिला पंचांग के अनुसार जानें शुभ मुहूर्त, इस दिन करें शादी, उपनयन, मुंडन और गृहप्रवेश

Success Story: कभी साइकिल स्टैंड में करते थे मजदूरी, आज Dream11 नाम से है अपना केक शॉप

Odisha Train Accident पर Vande Bharat के Engineer Sudhanshu Mani का बड़ा बयान | Top News

Gaya News : विष्णुपद देवघाट में विश्व शांति के लिए हुई फल्गु महाआरती, ज्येष्ठ पूर्णिमा का है विशेष महत्व

Admission Alert! पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में स्नातक के किसी भी कोर्स में लेना हो एडमिशन तो 07 जून से पहले करें अप्लाई

World Environment Day 2023: अपने पूर्वजों को दें फिर से जीवन! गया स्मृति वन में लगवाएं एक पेड़, करना होगा यह काम

Railway Station Master Salary: रेलवे में स्टेशन मास्टर की कितनी होती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं? जानें वर्किंग स्टाइल

Siwan: रेलवे जंक्शन के पार्किंग एरिया में की जा रही थी अवैध वसूली, ई-रिक्शा चालकों ने किया हंगामा

Breaking News : JDU MLC राधाचरण सेठ के ठिकानों पर ED की छापेमारी | ED Raid News | Top Breaking

Bihar Teacher Job: शिक्षक भर्ती परीक्षा में कम किये गए प्रश्न, एग्जाम क्रैक करने की तैयारी में जुटे युवा
इसके बाद दो अन्य दोस्तों ने लगातार तीन दिनों तक घटना को अंजाम देते रहे. किसी तरह पीड़िता होटल से भागकर अपने दोस्त को कॉल कर बुलाया. जहां पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. वहीं घटना की जानाकरी मिलते ही खबर आग की तरह इलाके में फैल गई. पीरबहोर थानाध्यक्ष शबिउल हक ने बताया कि पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है, जहां पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाकी के तीन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
मुजफ्फरपुर में महिला के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक ने जबरन एक महिला के साथ दुष्कर्म जैसे जघन्य घटना को अंजाम दिया है. आपको बताते चलें कि पूरा मामला जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां रविवार की देर रात एक 22 वर्षीय युवक ने 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया है, जिसके बाद आरोपित को स्थानीय लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है.
मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोस के एक युवक ने ही देर रात मेरे घर का दरवाजा टूटा हुआ है, जिसको अंदर से एक रखे मैंने बंद किया था. वहीं देर रात युवक पहुंच गेट तोड़कर घर में घुस गया और मेरा हाथ बांध दिया और मेरे साथ दुष्कर्म किया है. वहीं सूत्रों की माने तो आसपास के क्षेत्रों में कई तरह के चर्चा जोरों पर हैं.वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों का प्रेम प्रसंग विगत कई वर्षों से चल रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं पूरा मामला तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.
.
Tags: Bihar News, Brutal rape, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 17:20 IST








