नई दिल्ली. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था, लेकिन वे आईपीएल 2023 से चर्चा में आए. कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 20वें ओवर की अंतिम 5 गेंद पर दयाल पर 5 छक्के जड़कर टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी. इसके बाद यश टीम से बाहर हो गए थे और उनका वजन तक कम हो गया था. हालांकि टीम टी20 लीग के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही. इस बीच यश दयाल के लव जिहाद को लेकर किए गए पोस्टर से बवाल मच गया. फैंस की प्रतिक्रिया के बाद क्रिकेटर की सफाई भी सामने आ गई है.
मालूम हो कि पिछले दिनों दिल्ली में 16 साल की एक लड़की हत्या कर दी गई थी. इसे लव जिहाद के एंगल से जोड़ा गया. आरोपी साहिल की गिरफ्तारी यूपी से हुई थी. यश दयाल भी यहीं के रहने वाले हैं. पोस्ट साक्षी को लेकर ही था. इस पोस्ट के बाद एक ने लिखा कि तरह नफरत ही नफरत है. वहीं कई लोग यश दयाल को ट्रोल तक करने लगे.

मैं सभी का सम्मान करता हूं
यश दयाल ने ट्रोल होने के बाद अपने अकाउंट से हुए पोस्ट को लेकर सफाई दी है. उन्होंने लिखा कि मेरे अकाउंट से आज 2 स्टोरी पोस्ट हुईं. दोनों को मेरी ओर से पोस्ट नहीं किया गया. मैंने इसे लेकर संबंधित अथॉरिटी के पास शिकायत दर्ज करा दी है. उन्होंने आगे कहा कि मेरा अकाउंट किसी दूसरे द्वारा चलाया जा रहा है और उसी ने विवादित पोस्ट भी किया है. मैं अपने अकाउंट को फिर से सुचारू रूप से चलाने की कोशिश कर रहा हूं. मैं सभी कम्यूनिटी का सम्मान करता हूं.

आईपीएल 2023 में यश दयाल को 5 मैच खेलने का मौका और उन्होंने 2 विकेट लिए. वे प्रयागराज के रहने वाले हैं. हार्दिक पंड्या ने 5 छक्के बाद कहा था कि टीम मैनेजमेंट पूरी तरह से खिलाड़ी के साथ खड़ा है.
.
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 17:07 IST








