Web Series: कौन है यूपी का वह पुलिस अधिकारी, जिस पर बनी वेब सीरीज, रणदीप हुड्डा बन गए ‘इंस्‍पेक्‍टर अविनाश’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Web Series Inspector Avinash : बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्‌डा की एक वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की इन दिनों चर्चा है. यह वेब सीरीज हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. इस वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद से यूपी पुलिस क एक जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अविनाश मिश्रा की चर्चा हो रही है. यह वेब सीरीज इन्हीं इंस्पेक्टर अविनाश पर बेस्ड है. इसमें रणदीप हुड्‌डा अविनाश मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं अविनाश मिश्रा और उन्होंने क्या ऐसा किया था कि उन पर फिल्म बनी है.

यूपी के हमीरपुर जिले में जन्मे अविनाश मिश्रा ने साल 1982 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे. उन्होंने फिजिकल एजुकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था. ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली तैनाती मेरठ में हुई थी. इसके बाद एसटीएफ में गठन हुआ तो उसी समय से साल 2009 तक एसटीएफ में ही कार्यरत रहे. वह डिप्टी एसपी पद से रिटायर हुए थे. वह एटीएस में भी काम किया है. फिलहाल वह लखनऊ में रहते है.

150 से ज्यादा एनकाउंटर किए

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट के अनुसार साल अविनाश मिश्रा ने पुलिस में सेवा देते हुए उन्होंने कुल 150 के करीब एनकाउंटर किए. जिसमें श्रीप्रकाश शुक्ला, सत्तू पांडेय, सचिन पहाड़ी, अवधेश शुक्ला, अशोक सिंह, महेंद्र फौजी, निर्भय गुर्जर, हसन पुड़िया जैसे कुख्यात माफिया और गैंगेस्टर शामिल थे. अविनाश मिश्रा यूपी एसटीएफ के फाउंडिंग मेंबर हैं. एसटीएफ का गठन ही श्रीप्रकाश शुक्ला के एनकाउंटर के लिए किया गया था. श्रीप्रकाश शुक्ला के एनकाउंटर के लिए एसटीएफ टीम को प्रेसिडेंट मेडल मिला था. जिसमें अविनाश मिश्रा भी सम्मानित किए गए थे.

पिता को पसंद नहीं था पुलिस में भर्ती होना

अविनाश मिश्रा बताते हैं कि उन्होंने फिजिकल एजुकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था. लेकिन फिर कुछ ऐसी घटनाएं हुई कि मुझे लगा पुलिस में जाना चाहिए. इधर उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था कि बेटा पुलिस में भर्ती हो. लेकिन अविनाश मिश्रा की जिद थी पुलिस में जाने की. इसी समय से उनमें अपराधियों के सफाए का जुनून था.

ये भी पढ़ें 
UPSC Civil Services Prelims Result 2023: कब आएगा CSE प्रिलिम्स रिजल्ट 2023, फेल होने वाले कितनी बार और दे सकेंगे पेपर

Yogi Adityanath Education: सीएम योगी किस विषय के मास्टर हैं? बैडमिंटन खेलने का भी है शौक

Tags: Randeep hooda, Success Story, UP police, Web Series

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें