Chapra News: रोजगार की तलाश में दोस्तों संग गया अहमदाबाद, पत्नी ने हत्या का मामला कराया दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 संतोष कुमार गुप्तायछपरा. रोजगार की तलाश में दोस्तों के साथ छपरा से अहमदाबाद गया युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. जैसे ही यह  जानकारी  परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया. इसके बाद युवक की पत्नी ने हत्या की अशंका जाहिर की. महिला ने पति की हत्या कर शव गायब कर देने का भी अरोप लगाया  है.  इसको लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दर्ज प्राथमिकी में पिलखी गांव निवासी महिला सलिता देवी ने बताया है कि पति ललन पासवान गांव में ही राजमिस्त्री का काम करते थे. वहीं पड़ोसी गांव कोड़राव निवासी रूपेश राम और अरविंद राम अहमदाबाद काम के सिलसिले में ले गए और हत्या कर शव को ठिकान लगा दिया.

पत्नी ने पड़ोसी गांव के हीं लोगों पर हत्या का लगाया आरोप
सलिता देवी ने बताया कि रूपेश राम और अरविंद राम अहमदाबाद में हीं रहकर भवन निर्माण का कार्य करते हैं. उन्होंने हीं पति को बेहतर रोजगार के लिए बाहर जाने के लिए प्रेरित किया. इन्हीं लोगों की बात में आकर वे अहमदाबाद कमाने के लिए साथ चले गए. कुछ दिन तक मोबाइल फोन पर पति से बात होती रही. जब पति से रुपए की मांग करते तो बकाया रहने का बहाना बनाकर टाल देते थे. इसके कुछ दिन बाद से पति से रूपेश और अरविंद ने बात कराना बंद करा दिया. इसके बाद पति के लापता होने की सूचना दी गई. सलिता देवी ने बताया कि पति से काम कराकर पैसा ये लोग नहीं देते थे. शक है कि जब पति पैसा मंगने लगे तो इन लोगों हत्या कर शव को ठिाकने लगा दिया.

पुलिस ने मामले की जांच कर दी है शुरू
सलिता देवी ने बताया कि इस मामले को लेकर मशरक थाना और पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई गई है. साथी एसपी के जनता दरबार में भी शिकायत लेकर पहुंचे थी. लेकिन पति का कोई पता नहीं चल पाया है. थक हारकर गांव के हीं एक व्यक्ति के साथ अहमदाबाद गई, लेकिन वहां भी पति का कुछ पता नहीं चला. वहां बताया गया कि उसका पति दो माह पूर्व हीं कहीं चला गया है. कहां गया है इसकी कोई जानकारी नहीं है. वहीं इन लोगों के द्वारा धमकी भी दी जाने लगी है. वहीं एसपी गौरव मंगला ने बताया कि मशरक थाना की पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी. है.

Tags: Bihar News, Bihar News in hindi, Chapra news, Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें