
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. अगर आप धर्म नगरी अयोध्या से दिल्ली जाने की सोच रहे हैं और दिल्ली से धर्म नगरी अयोध्या आने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. दरअसल अयोध्या से दिल्ली तक जहां आपको कई घंटों तक बसों का सफर करना पड़ता था. वहीं अब परिवहन विभाग ने राजधानी बस सेवा के तहत अयोध्या डिपो को 2 नई बसें उपलब्ध कराई है. इन बसों के माध्यम से यात्री मात्र 10 घंटे में दिल्ली पहुंच सकते हैं. इन बसों से यात्रा करने में यात्रियों को रोडवेज बसों के मुकाबले 85 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा.
आपको बताते चलें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों प्रदेश की राजधानी से 100 राजधानी बसों को हरी झंडी दिखाई थी. यह बसें प्रदेशभर के जिलों को सीधे राजधानी दिल्ली से जोड़ेंगी तो वहीं धर्म नगरी अयोध्या को भी अयोध्या डिपो में 2 बसें मिली हैं. अगर आप अयोध्या से दिल्ली का यात्रा करना चाहते हैं तो आपको 1085 रुपये प्रति यात्री देना होगा. हालांकि साधारण बसों का किराया 1000 रुपये है. तो वही इस बस का किराया 1085 रुपये प्रति यात्री हैं. राजधानी बसों का ठहराव जिला मुख्यालय पर ही होगा.
10 घंटे में पहुंचाएंगी दिल्ली
अयोध्या डिपो परीक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल रंजन ने बताया कि अयोध्या से दिल्ली के लिए अयोध्या रोडवेज को दो बसें मिली है. जो मात्र 10 घंटे में अयोध्या से दिल्ली पहुंचेगी. जिसका किराया आम रोडवेज के मुताबिक 85 ज्यादा है यानी प्रति यात्री को 1085 रुपए देना होगा .








