हरभजन सिंह अपनी ही बात से पलटे, WTC Final के लिए अब इस खिलाड़ी को दी प्लेइंग XI में जगह, ईशान को किया बाहर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी ही बात से मुड़े
प्लेइंग XI में ईशान की जगह इसे दिया मौका

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की शुरुआत 7 जून से होगी. लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ईशान किशन खेलेंगे या केएस भरत? यह सवाल हर क्रिकेट फैंस के मन में बना हुआ है. इसका सही जवाब तो हमें 7 जून को ही मिलेगा. कुछ दिन पहले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इसपर अपना मत देते हुए कहा था कि ईशान किशन ऋषभ पंत की तरह विस्फोटक हैं. इसलिए उन्हें खिलाना चाहिए. अब कुछ दिन बाद उनके बोल बदले हुए नजर आए.

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,” मुझे नहीं लगता ईशान किशन खेलेंगे. केएस भरत खेल रहे हैं अगर ऋद्धिमान साहा होते तो मैं कहता कि आप उन्हें खिलाओ. क्योंकि उनके पास अधिक एक्सपीरिएंस है. अगर केएल राहुल होते तो मैं उन्हें केएस भरत को जगह खिलाने को कहता.”

सुनील गावस्कर ने WTC Final के लिए चुनी प्लेइंग XI, दोहरा शतक जड़ने वाले बैटर को किया बाहर! किसे दिया मौका?

इससे पहले हरभजन सिंह ने कहा था कि ईशान किशन नई गेंद से खेलने में केएस भरत से काफी बेहतर हैं. वह एक ओपनर भी हैं और अच्छे फॉर्म में हैं. अगर 80 ओवर के बाद नई गेंद लाई जाती है और ईशान उसके बाद बल्लेबाजी करने जाते हैं तो वो एक ओपनर के रूप कर खेलते नजर आएंगे.

वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम होगी WTC Final की चैंपियन? भारतीय फैंस को दी…

भज्जी ने आगे कहा था, ” ऋषभ पंत एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और ईशान किशन के पास भी वही क्वालिटी है. हालांकि, विकेट के पीछे केएस भरत काफी अच्छे होंगे. लेकिन मुझे भरत की बैटिंग में उतना आत्मविश्वास नजर नहीं आता.” बता दें कि ईशान किशन ने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है. उन्हें अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह अपना डेब्यू कर लेंगे. वही केएस भरत टीम इंडिया के लिए पहले खेल चुके हैं. उन्होंने 4 टेस्ट में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं जड़ी है. उनका उच्चतम स्कोर 44 का रहा है.

Tags: Harbhajan singh, Ishan kishan, Ks bharat, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें