ट्रिपल मर्डर से दहला लुधियाना, पूर्व ASI सहित पत्नी और बेटे की हत्या, बंद कोठी में मिले शव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट: एस. सिंह

चंडीगढ़: लुधियाना के नूरपुर बेट गांव में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. पंजाब पुलिस के पूर्व एएसआई, उनकी पत्नी और बेटे की अज्ञात लोगों ने घर पर बेरहमी से कत्ल कर दिया. मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (65), उनकी पत्नी परमजीत कौर (61) और बेटे पाली ग्रेवाल (32) के रूप में हुई है. मृतकों के सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि चेहरों को ताबड़तोड़ हमलों से बुरी तरह से क्षतिग्रसत किया गया था. घटना 24 घंटे से पहले की मानी जा रही है. चूंकि शव सड़ने लग गए थे.

जानकारी के अनुसार मृतक कुलदीप की बेटी पिता को फोन कर रही थी, लेकिन उसके बार-बार फोन करने पर किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. बाद में उसने गांव के एक निवासी को घर जाकर परिवार का पता करने को कहा.इस शख्स ने पंचायत के सरपंच को इतला दी जिसके बाद वे पुलिस को लेकर पूर्व एएसआई के घर पहुंचे. जब वे घर पहुंचे तो शवों को देख कर चौंक गए. दंपति के शव बिस्तर पर पड़े थे जबकि उनका बेटा फर्श पर मृत पड़ा था.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया. सूत्रों का कहना है कि पूरे घर में तोड़फोड़ की गई है, संभावना जताई जा रही है कि कुछ लुटेरों ने लूटपाट के मकसद से ये हत्याएं की हैं.लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि हत्याएं शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को की गई हैं. बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह  पंजाब पुलिस के वूमेन सेल में कार्यरत थे और 2019 में विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे. उनके बेटे गुरविंदर की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी. वह अपनी गर्भवती पत्नी को दो दिन पहले ही उसके मायके पायल गांव छोड़ कर आया था.

पुलिस को प्राथमिक जांच में लग रहा है कि हमला सोए हुए परिवार पर किया गया है. यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले घर की रेकी की गई थी. हत्यारे खिड़की से दाखिल हुए और घटना को अंजाम देने के बाद खिड़की से ही फरार हो गए. घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगे थे. पुलिस ने मृतकों के फोन कब्जे में ले लिए है और उन्हें जांच के लिए भेज दिया है.

Tags: Crime News, Punjab news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें