
एस. सिंह
चंडीगढ़. पुलिस ने लुधियाना के लाडोवाल में रिटायर्ड एएसआई कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर, बेटे गुरविंदर सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. फिल्लौर पुलिस ने कत्ल के आरोपी प्रेम चंद उर्फ मिथुन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी ने हत्या को अंजाम देते वक्त पूर्व एएसआई व उनके बेटे के गले में लोहे की रॉड उतार दी थी ताकि वे शोर न मचा सकें.
आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और नशे के लिए 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है. आरोपी मिथुन ने कबूल किया इस ट्रिपल मर्डर के अलावा वह पहले भी चार कत्ल कर चुका है. हाल ही में उसने लूट के लिए दो औरतों के गले के अंदर हाथ डाल कर उऩके गाल फाड़ दिए थे जो गंभीर रूप से जख्मी हैं.
अकेले ही दिया हत्याकांड को अंजाम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 20 मई को नूरपुर बेट में पूर्व एएसआई सहित पूरे परिवार की हत्या को उसने अकेले ही अंजाम दिया था. उसके पास चिट्टा खरीदने के लिए पैसे खत्म हो गए थे. इसलिए उसने पूर्व एएसआई और उनके परिवार को निशाना बनाने की योजना तैयार की.
ये भी पढ़ें- ट्रिपल मर्डर से दहला लुधियाना, पूर्व ASI सहित पत्नी और बेटे की हत्या, बंद कोठी में मिले शव
दीवार फांद कर आंगन में घुसा
उसने घर के खेतों से होते हुए घर की दीवार फांद कर आंगन में प्रवेश किया और फिर वहां पड़ी सीढ़ी के जरिए घर की खिड़की से अंदर दाखिल हुआ. उसने पूर्व एएसआई की बाथरूम से बाहर निकलते ही लोहे की रॉड से हत्या कर दी. फिर दूसरे कमरे में उनकी पत्नी और बेटे को नींद में ही मौत के घाट उतार दिया.
फरार होने से पहले किया लाशों के पास आराम
आरोपी ने तीन कत्ल करने के बाद वहीं चिट्टे का टीका लगाया और शवों के पास आराम किया किया. जिसके बाद वह घर के पास खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया. डीएसपी सब डिवीजन फिल्लौर जगदीश ने बताया कि आरोपी मिथुन हत्या के बाद 11 दिन तक लुधियाना और फिल्लौर में ही छुपता रहा. आरोपी ने इस दौरान पांच और घटनाओं को भी अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कई वाहन भी बरामद किए हैं.
.
Tags: Crime News, Ludhiana, Punjab
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 13:30 IST








