03

रवीना टंडन के साथ भी ऐसा ही रहा है. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी लेकिनअपने करियर के पीक पर अनिल थडानी के साथ उदयपुर में शादी रचा कर वह फिल्मों से दूर हो गई थीं. आपको बताते चलें कि रवीना टंडन ने साल 1991 में सलमान खान स्टारर फिल्म पत्थर के फूल से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. बता दें कि रवीना किस्तम से एक्ट्रेस बन गईं. एक बार उन्होंने रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं कभी हीरोइन बनूंगी, मैं जेनेसिस पी आर में इंटर्नशिप कर रही थीं, मैं उस समय प्रहलाद कक्कड़ की मदद कर रही थी, उस वक्त मैंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकराए, प्रहलाद मुझे लगातार कहते थे कि लाखों लोग इस मौके कि तलाश में घूमते रहते हैं और तुम इन्हें ठुकरा रही हो, तो मुझे लगा कि मेरे पास खोने को कुछ नहीं है, बाद में फिर पत्थर के फूल फिल्म आई. बता दें कि रवीना ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज आरण्यक के जरिए ओटीटी पर डेब्यू किया था.








