
पेड़-पौधे घर की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं, साथ ही पॉजिटिविटी भी लाते हैं. इनकी हरियाली देखकर आंखों को एक तरह के सुकून का अहसास होता है. कुछ तो गुडलक के लिए भी जाने जाते हैं. लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनसे दूर ही रहना चाहिए. आज हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतना जहरीला है कि अगर कोई इसकी 2 पत्तियां भी निगल ले तो 2 घंटे के अंदर उसकी मौत हो सकती है. उसे बचाना नामुमकिन है.
हम बात कर रहे हैं हेमलॉक प्लांट (poison hemlock)की. हानिरहित वाइल्डफ्लावर के रूप में दिखाई देने वाले इस पौधे का हर हिस्सा बेहद जहरीला होता है. इसमें टोक्सिन कोनाइन नाम का जहर पाया जाता है. इस पर सफेद रंग के बेहद जहरीले फूल आते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, हेमलॉक मनुष्यों और पशुओं के लिए घातक है. अगर कोई इनकी पत्तियों या टहनी को निगल ले तो सांस लेने में दिक्कत शुरू हो जाती है. और महज 2 घंटे के अंदर मौत हो सकती है. त्वचा के संपर्क में आने पर भी इसका जहर शरीर में फैल सकता है. यहां तक कि अगर इसे जला दिया जाए तो इससे निकलने वाले धुएं से भी जहर शरीर में प्रवेश कर सकता है. अगर आपने पत्ती का कुछ हिस्सा भी खाया तो भले मौत न हो, लेकिन आदमी की याददाश्त चली जाती है.
सुकरात को दिया गया था यही जहर
एक्सपर्ट के मुताबिक, प्राचीन ग्रीस में कई बार राजा अपने राजनीतिक विरोधियों को मारने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे. यहां तक कि प्रसिद्ध दार्शनिक सुकरात को यही जहर पीने के लिए दिया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. सुकरात पर आरोप लगाया गया था वे देवताओं की पूजा नहीं करते और नास्तिक हैं. यही नहीं, उन पर उस समय युवाओं को भड़काने और बरगलाने के भी आरोप लगे थे. साथ ही देशद्रोह के भी इल्जाम भी लगे. उन्हें मौत की सजा के तौर पर जहर पिलाने का आदेश दे दिया गया.
जम्मू-कश्मीर में पाया जाता यह पौधा
आमतौर पर कठोर हरे तने वाला यह पौधा होता है, जिसमें बैगनी धारी या धब्बा कुछ भी हो सकता है. इसके फूल सफद होते हैं और आमतौर पर वसंत के शुरुआती दिनों में इसका फूल आता है. इसका फूल छतरी के आकार के गुच्छों में व्यवस्थित होता है. इसका फल हरे रंग का होता है, जो पकने के साथ भूरा हो जाता है. टेक्सास ए एंड एम ग्रीनलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह 3 से 9 फीट तक लंबा हो सकता है. भारत के जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर यह पाया जाता है. होम्योपैथी की दवा बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 11:55 IST








