लूटपाट से बचना है तो जेब में रखें ये पेन, ‘ज़ोर का झटका’ देकर लुटेरे को करें चित, कीमत सिर्फ 99 रुपये

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

इलेक्ट्रिक शॉक पेन में होती है तीन सेल की बैटरी
50 से 100 रुपये में आता है इलेक्ट्रिक शॉक पेन
ई-कॉमर्स साइट या रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं इलेक्ट्रिक शॉक पेन को

नई दिल्ली. लूटपाट की घटनाएं आए दिन आपको समाचार, न्यूज पेपर या अपने आसपास सुनने को मिल जाती है. पहले महिलाओं के छेडछाड़ से बचने के लिए टेक कंपनियों ने पेपर स्प्रे लॉन्च किया था. ठीक इसके उलट अब टेक कंपनियों ने लुटेरों को सबक सिखाने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक देने वाला पेन लॉन्च किया है. ये पेन बटन दबाकर छुलाने से ही चोर-उच्चकों को चारो खाने चित कर देता है. आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक शॉक पेन के बारे में….

Electric Pen की खासियत
इलेक्ट्रिक शॉक पेन में तीन सेल की बैटरी होती है. ये बैटरी एक सर्किट के जरिए जुड़ी होती हैं और पेन को दबाने पर सर्किट पूरा होकर झटका मारता है.

यह भी पढ़ें : T-Shirt में फिट हो जाता है ये AC, चिलचिलाती धूप में मिलेगी पहाड़ों जैसी ठंडी हवा

वहीं इस पैन की ऊपर की बॉडी मेटर की बनी होती है, जो इलेक्ट्रिक शॉक को बॉडी में तेजी प्रवाह करने में मदद करती है. अगर आप अपनी पॉकेट में इस पेन कर रखते हैं, तो लूट के इराते से आप पर हमला करने वाले बंदे को आप अच्छे से सबक सिखा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : चोरी का Smartphone खरीदने पर होगी 3 साल की जेल, आपने खरीदा सेकेंड हैंड फोन! तो हो जाएं सावधान

Electric Pen की की प्राइस
इलेक्ट्रिक शॉक देने वाले इस पेन को आप किसी भी ई-कॉमर्स साइट या अपने शहर की किसी गैजेट्स बेचने वाली दुकान से खरीद सकते हैं. इलेक्ट्रिक शॉक पेन की प्राइस 50 से 100 रुपये के बीच में होती है. आप ई-कॉमर्स साइट अमेजन से Ayra Crafts इलेक्ट्रिक शॉक पेन को डिस्काउंट पर केवल 99 रुपये में खरीद सकते हैं.

Electric Pen कैसे करना होगा यूज
जब भी आपको किसी को सबक सिखाना हो तो पेन को नीचे की ओर से पकड़े और इसके बटन को टारगेट की ओर करके चुभो दे. जैसे ही टारगेट पेन के बटन के संपर्क में आएगा, वैसे ही उसे तेज इलेक्ट्रिक शॉक लगेगा.

Tags: Tech news, Tech news hindi, Tech Tricks, Technology

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें