गोपालगंज के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अख्तर हुसैन गिरफ्तार, आया था बड़ी वारदात को अंजाम देने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंद कुमार/गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज जिले के टॉप-10 क्रिमिनल में शुमार कुख्यात अपराधी अख्तर हुसैन उर्फ ख्वाजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के डाकघर चौक के पास घेराबंदी कर अख्तर हुसैन को दबोचा. सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय और थावे थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार की टीम का गठन कर घेराबंदी की गयी. पुलिस के मुताबिक, यह अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कलेक्ट्रेट और कोर्ट परिसर के पास पहुंचा था.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डाकघर चौक के पास घेराबंदी कर नगर थाना के अरार गांव निवासी कुख्यात अपराधी अख्तर हुसैन उर्फ ख्वाजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दबोचे गये अपराधी को नगर थाना लाकर गहन पूछताछ की गयी. रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच इसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया. अख्तर हुसैन की निशानदेही पर पुलिस इसके गिरोह से जुड़े अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

लंबे समय से चल रहा था फ़रार

आपके शहर से (गोपालगंज)

एसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधी अख्तर हुसैन उर्फ ख्वाजा पर मांझा थाना में दो और नगर थाना में चार अपराधिक केस दर्ज हैं. इसमें हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट करना और डकैती का मामला है. उन्होंने बताया कि यह लंबे समय से फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश में भी पुलिस छापेमारी कर चुकी थी. वॉन्टेड अपराधी अख्तर हुसैन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है.

बता दें कि, पिछले दिनों गोपालगंज जिले के एसपी के निर्देश पर टॉप-100 वॉन्टेड अपराधियों की सूची एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को सौंपी गई थी. यह अपराधी चाहे कहीं भी छिपे हों, डीआईयू (डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट) उन्हें खोज निकालेगी. इन अपराधियों का ठिकाना पता लगाने के बाद एसटीएफ छापेमारी कर उनको दबोचने का काम करेगी. इस अभियान के तहत कई क्रिमिनल गिरफ्तार हो चुके हैं. जबकि, कई के घर की कुर्की हो चुकी है.

Tags: Bihar crime news, Bihar News in hindi, Gopalganj news, Gopalganj Police, Wanted criminal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें