
हाइलाइट्स
सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
पीएम के ईआरसीपी के मुद्दे पर नहीं बोलने को लेकर खड़े किए सवाल
भाजपा ने सीएम गहलोत पर किया पलटवार
प्रदेशाध्यक्ष बोले आप सिर्फ जदूगीरी दिखा रहे
(रंजन दवे)
जोधपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मारवाड़ का तीन दिवसीय दौरा जोधपुर में खत्म हुआ. उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के माध्यम से हम करीब 80 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दे रहे हैं. यह योजना 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है. इसके लिए हमने डीएसओ और गैस एजेंसी के माध्यम से डाटा एकत्रित किया है. अभी तक हमारे पास 10 लाख परिवारों का डाटा आ चुका है. उन्हें कल डीबीटी करने जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री गहलोत 3 दिनों से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालौर और पाली के साथ-साथ जोधपुर के दौरे पर हैं. उन्होंने दौरे के आखिरी दिन जोधपुर में राव जोधा सड़क मार्ग का लोकार्पण किया. इसके अलावा उन्होंने जोधपुर के लिए 1100 करोड़ रुपये की विकास योजनाआओं का भी लोकार्पण और शिलान्यस किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस सरकार आएगी. गहलोत ने कहा कि मेरे सामने जोधपुर की जो भी मुख्य समस्या सामने रखी गई, उन सभी को पूरा किया गया है. आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश में काफी सकारात्मक माहौल है.
आपके शहर से (जोधपुर)
हमने सारी वादे पूरे किए- गहलोत
सीएम ने कहा कि हमने ओपीएस, आरजीएचएस, चिरंजीवी योजनाओं को लागू किया है. इन योजनाओं से कई परिवार लाभान्वित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कोई भी योजना चुनाव को देखकर नहीं बनाई गई है. हमने पिछले कार्यकाल में किसानों की बिजली के दाम नहीं बढ़ाने का वादा किया और उसे पूरा किया है. सीएम ने कहा कि सभी योजनाएं चुनाव के बाद भी जारी रहेंगी.
क्या होगा गहलोत-पायलट के विवाद का
गहलोत और पायलट के बीच बीते साढ़े चार साल से चल रही जंग का फाइनल अब नजदीक आता दिखाई पड़ रहा है. पार्टी आलाकमान के साथ सेमीफाइनल मुकाबले के तौर पर हुए सुलह मैच का नतीजा फिलहाल सामने नहीं आया है. इसकी वजह से पायलट कैम्प दुविधा की स्थिति में है. वहीं परदे के पीछे नेताओं ने कुछ बेहतर होने की उम्मीदे भीं नहीं छोड़ी हैं. पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के बाद आज उनके बेहद नजदीकी मंत्री मुरारीलाल मीणा पीसीसी पहुंचे. उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की. दोनों के बीच घंटेभर बंद कमरे में मंत्रणा हुई. गोविंद डोटासरा ने पायलट गहलोत विवाद का जिक्र करे बगैर बस इतना कहा कि पीसीसी कार्यालय पार्टी का मंदिर है. यहां तमाम नेता कार्यकर्ता आते ही रहते हैं. खबर है कि मंत्री मुरारी मीणा ने डोटासरा से मुलाकात से पहले सचिन पायलट से भी मुलाकात की थी.
.
Tags: Ashok gehlot, Jodhpur News, Narendra modi, PM Modi, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 09:39 IST








