Ayodhya highway To be ready before inauguration of Ram Mandir nhai drop 6 laning plan – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

4 लेन हाईवे की ही अब मरम्‍मत कर इसे नये जैसे बनाया जाएगा.
अगस्‍त में शुरू होगा काम और दिसंबर में होगा खत्‍म.
जनवरी 2024 में हो सकता है राम मंदिर का उद्घाटन.

नई दिल्‍ली. अयोध्‍या में राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है. इसका उद्घाटन जनवरी 2024 में होने की उम्‍मीद है. अयोध्‍या की लखनऊ से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पहले लखनऊ-अयोध्‍या हाईवे (Lucknow-Ayodhya Highway) को 6 लेन करने की योजना बनाई गई थी. लेकिन, अब हाईवे को 6 लेन करने का प्‍लान होल्‍ड कर लिया गया है. 4 लेन हाईवे की ही अब मरम्‍मत कर इसे नया जैसे बनाया जाएगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) अगस्‍त 2023 से हाईवे की मरम्‍मत का काम शुरू करेगी. उम्‍मीद है कि दिसंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा.

एनएचएआई का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) से पहले ही अयोध्या हाईवे को दोबारा तैयार कर लिया जाएगा. एनएचएआई का कहना है कि अगर अब इस हाईवे को सिक्‍स लेन बनाने का काम शुरू किया जाता है तो काम तीन साल बाद खत्‍म होगा. वर्तमान में अगर छह लेन का काम शुरू करते हैं तो राम मंदिर उद्घाटन से पहले सड़के खुद जाएंगी और भक्तों को परेशानी उठानी पड़ सकती है. इसी को देखते हुए फिलहाल इसे सिक्‍स लेन बनाने की योजना को ड्रॉप किया गया है.

ये भी पढ़ें-  गेम चेंजर एक्‍सप्रेसवे, 3 राज्‍यों के लिए बड़ा तोहफा, देश के 2 प्रमुख शहरों के बीच ढाई घंटे कम कर देगा ट्रैवल टाइम

फोर लेन है काफी
एनएचएआई का कहना है कि भविष्य के लिए अयोध्या हाईवे काफी चौड़ा है. अगर प्रतिदिन एक लाख से अधिक भी श्रद्धालु अयोध्‍या आते हैं, तो इतना दबाव सहने में लखनऊ-अयोध्‍या हाईवे सक्षम है और वाहन चालकों को किसी प्रकार की दिक्‍कत नहीं होगी. वर्तमान हाईवे की मरम्‍मत का जल्‍द पूरा हो, इसके लिए एनएचएआई इस काम को खंडों में बांटकर कराएगी. लखनऊ से अयोध्‍या की दूरी (lucknow to ayodhya distance) 135 किलोमीटर है.

हटाया जाएगा अतिक्रमण
राज्‍य सरकार चाहती है कि पूरे देश-विदेश से अयोध्‍या रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्‍तों को किसी भी प्रकार की दिक्‍कत न हो. आवागमन को सुगम बनाने के लिएअयोध्या हाईवे को और बेहतर तो किया जाएगा ही साथ ही हाईवे पर अगर कही कोई अतिक्रमण हैं तो उसे भी हटाया जाएगा. करीब सवा सौ किलोमीटर के पैच को अयोध्या में बन रहे राम पथ तक चकाचक करने की पूरी तैयारी है.

पहले था सिक्‍स लेन करने का प्‍लान
पिछले साल ही अयोध्‍या से होकर गुजरने वाले लखनऊ-गोरखपुर हाईवे को फोर लेन से सिक्‍स लेन बनाने की योजना बनी थी. 240 किलोमीटर लंबे इस हाईवे के चौड़ीकरण के लिए डीपीआर भी तैयार कर ली गई है. लेकिन सिक्‍स लेन में बनने वाले समय को लेकर पेंच फंस गया. इस काम में तीन साल का समय लगना है. सिक्‍स लेन का काम शुरू होने से अयोध्‍या आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती थी, इसी को देखते हुए फिलहाल इस योजना पर विराम लगा दिया गया है.

Tags: Ayodhya, Ayodhya Mandir, Business news in hindi, Highway, Roads

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें