
सानू कुमार/बरेली. शिवलिंग पर अक्सर जल और बेलपत्र चढ़ाया जाता है. लेकिन इसके अलावा भी बहुत कुछ शिवलिंग को अर्पित किया जाता है. शिव जी का कई प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक किया जाता है. सभी तरह के अभिषेक का अलग-अलग फल दिया गया है. शिव पुराण के अनुसार किस द्रव्य से अभिषेक करने से क्या फल मिलता है, बताते हैं आपको.
जल में नीम की पत्ती डाल कर अभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है. जल से अभिषेक करने पर दु:खों से छुटकारा मिलता है. दही से अभिषेक करने पर पशु, भवन तथा वाहन की प्राप्ति होती है. गन्ने के रस से अभिषेक करने पर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है. मधु युक्त जल से अभिषेक करने पर धनवृद्धि होती है. तीर्थ जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है. इत्र मिले जल से अभिषेक करने से रोग नष्ट होते हैं. दूध से अभिषेक करने से पुत्र प्राप्ति होती है. प्रमेह रोग की शांति तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. सरसों के तेल से अभिषेक करने से रोग तथा शत्रुओं का नाश होता है. शुद्ध शहद से रुद्राभिषेक करने से पाप क्षय होते हैं.
कुछ विशेष द्रव्यों से भी किया जाता है शिवलिंग का अभिषेक
– शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है
– तिल चढ़ाने से समस्त पापों का नाश होता है
– शिवलिंग पर जौ चढ़ाने से लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होती है
– शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति होती है
– शिवलिंग पर जल चढ़ाने से परिवार के किसी सदस्य का तेज बुखार कम हो जाने की मान्यता है
– शिवलिंग पर दूध में चीनी मिलाकर चढ़ाने से बच्चों का मस्तिष्क तेज होता है
– शिवलिंग पर गन्ना का रस चढ़ाने से सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है
– शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाने से मनुष्य को भौतिक सुखों के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति भी होती है
– शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से टीबी या मधुमेह की समस्या में राहत मिलती है
– शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध देशी घी चढ़ाने से शारीरिक दुर्बलता से मुक्ति मिलती है
– शिवलिंग पर शमी के पेड़ के पत्तों को चढ़ाने से सभी तरह के दु:खों से मुक्ति प्राप्त होती है
मान्यता है कि यह सभी अभिषेक सोमवार, शिवरात्रि या श्रावण के मास में नित्य करेंगे, तो अधिक लाभ मिलेगा.
(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. न्यूज़ 18 लोकल किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है)
.
Tags: Bareilly news, Dharma Aastha, Lord Shiva, Religion 18, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 08:50 IST








