Gang Rape In Gumla: गुमला में नाबालिग के साथ गैंगरेप, तालाब में गई थी नहाने, 3 आरोपी गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुमला. गुमला में एक बार फिर मानवता का शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां पड़ोस के गांव स्थित तालाब नहाने गई एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया. रेप के तीन आरोपियों में 2 नाबालिग हैं. इतना ही नहीं मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है.

दरअसल, पूरा मामला जिला के बसिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां एक नाबालिग तलाब नहाने गई थी. उसी दौरान दो नाबालिग लड़को ने उसे पकड़ लिया और 19 वर्षीय राहुल को फोन कर बुलाया. फिर तीनों ने मिलकर उसके साथ रेफ किया. इस दौरान लड़की रहम करने की गुहार लगाती रही, लेकिन दरिंदों पर हवस सवार था. तीन-तीनों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया. फिर मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गया.

इसके बाद लड़की घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और लिखित आवेदन कर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने भी सक्रीयता दिखाते हुए कार्रवाई की और तीनों आरोपी को पकड़ लिया.

बसिया थाना प्रभारी छोटू उरांव ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस मामला दर्ज कर छापेमारी करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है. इनमें दो नाबालिग है. नाबालिग युवकों को रिमांड होम व एक अन्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 08:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें