Purnia Weather News: पूर्णिया में 11 जून तक 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पूर्णिया. मौसम अभी राहत देने के मूड में नहीं है. 11 जून तक पूर्णिया का तापमान और बढ़ेगा. मौसम विभाग की माने तो पूर्णिया में 5 जून से 11 जून तक आम लोगों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है. हीट वेव को लेकर आईएमडी ने लोगों को अलर्ट किया है.जानकारी देते हुए पूर्णिया कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के मौसम वैज्ञानिक दयानिधि चौबे कहते हैं मौसम भारत विज्ञान विभाग के अनुसार आम लोगों को मौसम से संबंधित जानकारी देते हुए अलर्ट जारी किया है . उन्होंने कहा कि पूर्णिया में अगले 6 दिन तक लोगों को अलर्ट किया गया है. वहीं बढ़ते तापमान और बढ़ती गर्मी के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त और परेशान हैं.

44 डिग्री तक जाएगा तापमान
उन्होंने कहा कि 5 जून से 11 जून तक पूर्णिया में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. जिसके साथ लू चलने की संभावना हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि इस दौरान पूर्णिया में अधिकतम मौसम का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान हवा की रफ्तार भी सामान्य 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. हालांकि 11 जून तक बारिश होने की कोई भी संभावनाएं अब तक नहीं देखी जा रही है.

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ना निकले बाहर
मौसम वैज्ञानिक दयानिधि चौबे ने बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप से बचने के लिए आम एवं किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि पूर्णिया में भीषण गर्मी पड़ेगी. इस दौरान अपने घरों से बाहर ना निकलें. धूप में जाने से बचें. अपने शरीर पर विशेष ध्यान दें. ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. जिससे डिहाइड्रेशन की समस्याएं नहीं होगी. साथ ही साथ किसान भाइयों को विशेष सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि आप दोपहर के समय 12:00 बजे से 3:00 बजे तक कोई भी कम या पशुओं को चराने धूप में ना जाएं. इस दौरान आप ठंडे जगह पर रहें और अपने पशुओं को भी शुद्ध और ताजा पानी पिलाएं सहित अन्य कई उपाय बताएं.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 08:15 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें