तालिबान राज में लड़कियों पर यह कैसा सितम? अफगानिस्तान में 80 स्कूली छात्राओं को दिया जहर, मचा हड़कंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काबुल: तालिबान राज में अफगानिस्तान में लड़कियों पर एक बार फिर जुल्म ढाया गया है. अफगानिस्तान में लड़कियों को जहर देने से हड़कंप मच गया है. दरअसल, उत्तरी अफगानिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में प्राथमिक विद्यालयों की 80 लड़कियों को जहर दे दिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा स्वतंत्रता पर नियंत्रण करने के बाद से इस तरह का यह पहला मामला है. बता दें कि देश में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध है.

शिक्षा अधिकारी ने विस्तृत जानकारी नहीं देते हुए कहा कि जहर देने वाले व्यक्ति की निजी रंजिश थी. ये घटनाएं सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुईं. प्रांतीय शिक्षा विभाग के प्रमुख मोहम्मद रहमानी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि संगचरक जिले में कक्षा 1 से 6 तक की छात्राओं को जहर दिया गया.

उन्होंने कहा कि नसवान-ए-कबोद आब स्कूल में 60 छात्रों को जहर दिया गया और नसवान-ए-फैजाबाद स्कूल में 17 अन्य को जहर दिया गया. उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि दोनों प्राथमिक स्कूल एक-दूसरे के करीब हैं और एक के बाद एक उन्हें निशाना बनाया गया. हमने छात्रों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है और अब वे सभी ठीक हैं.

Tags: Afganistan, Afghanistan news, Afghanistan-Taliban

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें