Odisha Train Accident: ओडिशा हादसे के 51 घंटे बाद ट्रैक से गुजरी पहली ट्रेन, रेल मंत्री ने जोड़े हाथ, जुटे रहे 1000 से अधिक मजदूर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Odisha Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे के 51 घंटे बाद रविवार की रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर पहली ट्रेन रवाना हुई. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मालगाड़ी को रवाना किया और इस दौरान कई रेलवे अधिकारी और मीडियाकर्मी भी वहां मौजूद रहे. मालगाड़ी विशाखापटनम बंदरगाह से राउरकेला इस्पात संयंत्र जा रही है और उसी पटरी से रवाना हुई, जिसपर बीते शुक्रवार को हादसा हुआ था.

1000 से अधिक वर्कर्स ट्रैक को सही करने में जुटे थे
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘क्षतिग्रस्त डाउन लाइन पूरी तरह ठीक हो गई है. खंड से पहली ट्रेन रवाना हुई.’ इसके कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अप-लाइन पर भी ट्रेन की आवाजाही शुरू हो गई है. बता दें कि शनिवार रात और रविवार के दौरान 1,000 से अधिक कर्मचारियों और रेलवे अधिकारियों द्वारा युद्धस्तर पर किए गए कार्य के चलते एक बार फिर ट्रेन सेवा शुरू हो पाई. रविवार शाम तक मलबा साफ कर दिया गया और ट्रैक ट्रायल रन के लिए तैयार हो गया था. दुर्घटना स्थल पर सात पॉकेटिंग मशीन, एक 140-टन रेलवे क्रेन और चार सड़क क्रेन सहित भारी मशीनरी तैनात की गई थी.

Tags: Ashwini vaishnav, Odisha Train Accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें