CUET PG 2023: सीयूईटी PG परीक्षा आज से शुरू, चेक करें एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

CUET PG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 5 जून से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2023) परीक्षा आयोजित करेगी. 5 जून से 17 जून के बीच होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए CUET PG 2023 का एडमिट कार्ड 3 जून को nta.nic.in पर जारी किया गया था.

NTA CUET PG 2023 तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक. NTA कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से CUET PG 2023 आयोजित करेगा.

सीयूईटी पीजी 2023: परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
सीयूईटी पीजी 2023 में 100 प्रश्न होंगे. प्रवेश परीक्षा में दो खंड होंगे. पहले खंड में भाषा की समझ और मौखिक क्षमता के 25 प्रश्न होंगे. दूसरे खंड में 75 प्रश्न होंगे जो उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होंगे. परीक्षा दो घंटे की अवधि की होगी और निगेटिव मार्किंग होगी. प्रत्येक सही उत्तर के चार अंक होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के एक अंक की कटौती होगी.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

NTA ने 60 पाठ्यक्रमों की एक सूची जारी की है, जिसके लिए CUET PG परीक्षा 2023 को रीशेड्यूल किया है.उम्मीदवारों पहले ही डिटेल की जांच कर लें. उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों का पालन करें. जिसमें परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचने के निर्देश शामिल हैं, अपना आईडी प्रूफ और अपने सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट अपने पास रखें.

ये भी पढ़ें-
UPSC Civil Services Exam 2022: तैयारी के लिए गांव से दिल्ली आए, पिता की हत्या के बाद पाई फ्री कोचिंग, हासिल की 454वीं रैंक

जनरल स्टडीज में हिंदी माध्यम में सबसे ज्यादा नंबर, 24 की उम्र में IPS बने जौनपुर के नारायण

Tags: CUET 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें