
हाइलाइट्स
आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है.
सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित होता है और उनकी पूजा विधि-विधान से की जाती है.
आज का पंचांग 5 जून 2023 (Aaj Ka Panchang): आज सोमवार के दिन शंकर जी की पूजा शिव भक्त करते हैं. मान्यता है कि विधि-विधान से पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होकर अपनी कृपा दृष्टि भक्तों पर सदा बनाए रखते हैं. साथ ही आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. मूल नक्षत्र, योग साध्य, करण कौलव है. सोमवार का व्रत करना आसान है और नियमों के अनुसार इसे किया जाए तो काफी लाभ प्राप्त होता है. आज के दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व है. सुबह के समय आप जल्दी उठकर स्नान कर लें. अपने घर के पूजा स्थल की सफाई करके वहां शंकर जी, मां पार्वती की तस्वीर रखें. आप इस दिन शिव मंदिर जाकर भी शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सकते हैं.
घर पर आप शिव जी की तस्वीर पर जल चढ़ाकर पूजा और व्रत करने का संकल्प लें. अब शंकर भगवान की पसंदीदा चीजें अर्पित करें जैसे जल, बेलपत्र, धतूरा, कपूर, दूध, सफेद फूल, चंदन, चावल, भस्म आदि. अब धूप, दीपक और अगरबत्ती जलाएं. पूजा के दौरान आप ‘ओम नम: शिवाय’ शिव मंत्र का उच्चारण करते रहें. आरती करें और फिर सोमवार व्रत की कथा सुनें या फिर पढ़ें. सोमवार व्रत करने से घर में खुशियां आती हैं. सदा सुख-समृद्धि का वास होता है. शंकर भगवान और मां पार्वती अपना आशीर्वाद देते हैं. आइए जानते हैं आज के पंचांग के अनुसार, करण, नक्षर, शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, दिशाशूल, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त का समय, गुलिक काल आदि के बारे में.
5 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
आज का करण – कौलव
आज का नक्षत्र – मूल
आज का योग – साध्य
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल –पूर्व
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:22:00 PM
चन्द्रोदय – 20:55:00
चन्द्रास्त – 06:01:59
चन्द्र राशि– धनु
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:53:13
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:51:47 से 12:47:19 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:47:19 से 13:42:52 तक
कुलिक– 15:33:58 से 16:29:31 तक
कंटक– 08:09:35 से 09:05:08 तक
राहु काल– 07:34 से 19:15
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:00:41 से 10:56:14 तक
यमघण्ट– 11:51:47 से 12:47:19 तक
यमगण्ड– 10:35:24 से 12:19:33 तक
गुलिक काल– 14:19 से 16:00
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 06:00 IST








