बीकानेर की इस यूनिवर्सिटी में 2 लाख की लागत से लगाए बूम बैरियर, अब तेज स्पीड के इन पर लगेगी लगाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



 

 

 निखिल स्वामी/ बीकानेर. हर कोई सुरक्षित और अच्छे वातावरण में रहना और काम करना चाहता है. यही कारण है कि इन दिनों हर आवासीय और व्यावसायिक परिवेश अपने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं. ऐसे में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय में प्रवेश द्वार पर बूम बैरियर लगाए गए है. जिससे इस यूनिवर्सिटी में कोई भी तेज गति से वाहन और असामाजिक तत्व नहीं आ सकेंगे.

यूनिवर्सिटी के एईएन कुलदीप जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी के प्रवेश द्वार में बूम बैरियर लगाए है. जिससे कोई भी गाड़ी तेज गति से नहीं आ सकेगी. वे बताते है कि दो लाख की लागत से दो द्वार पर दो बूम बैरियर लगाए गए है. जिससे एक द्वार से प्रवेश और दूसरे द्वार से निकासी की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा दो द्वार में एक एक गार्ड भी लगाए गए है. जिससे इस मशीन की मॉनिटरिंग और आने जाने पर ध्यान दिया जा सकें. वे बताते है कि पिछले कुछ समय से यूनिवर्सिटी में असामाजिक तत्व आने-जाने लगे थे इसी कारण यह सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया है.

बूम बैरियर और सुरक्षा द्वारों के बहुत सारे लाभ और अनुप्रयोग हैं. सुरक्षा की अतिरिक्त परत प्रदान करने के अलावा, यह भीड़ नियंत्रण भी प्रदान करता है. बूम बैरियर्स के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें स्वचालित रूप से और साथ ही मैन्युअल रूप से उपयोग किया जा सकता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें