Health Tips: साइकिल चलाने वाले रहते हैं तंदुरुस्त, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिलाष मिश्रा/इंदौर: अगर देखा जाए तो साइकिल सबसे अच्छा और सस्ता वाहन है. इसके एक नहीं अनेक फायदे हैं. साइकिल से केवल पेट्रोल का खर्च ही नहीं बचता, बल्कि एक्सरसाइज के लिए भी बेस्ट है. साइकिल चलाने से इम्युनिटी बढ़ती है. पहले के समय में ज्यादातर लोग पैदल या तो साइकिल का इस्तेमाल किया करते थे. इसके कारण उनकी फिजिकल एक्टिविटी होती रहती थी और वे फिट रहते थे.

साइकिल का चलन आजकल काफी कम हो गया है. ज्यादातर लोगों के पास बाइक, स्कूटर या कार होती है. थोड़ी सी दूरी तय करने के लिए भी लोग इन व्‍हीकल्‍स का इस्तेमाल करते हैं. इससे पर्यावरण के साथ लोगों की सेहत को भी नुकसान पहुंच रहा है. लोगों को साइकिल की उपयोगिता समझाने और इसको चलाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र संगठन द्वारा वर्ल्ड बाइसिकल डे की घोषणा 03 जून, 2018 की गयी. तभी से हर वर्ष 3 जून को वर्ल्ड बाइसिकल डे मनाया जाता है. इस अवसर पर डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया की साइकिल चलाने के अनेक फायदे हैं. उन्होंने बताया की रोजाना साइकिलिंग करने से दिमाग 15 से 20 फीसदी एक्टिव रहता है.

मोटापे पर होता है नियंत्रण
आगे बताया कि साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है और पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है. बताया कि मेरा निजी अनुभव है. दिसम्बर 2020 में मेरी बाईपास हार्ट सर्जरी हुई थी. मेरा वजन काफी बढ़ा हुआ था. साथ में बीपी की भी समस्या थी. मैंने दवा के साथ साइकिल चलाकर सारी समस्याओं से निजात पा ली. साइकलिंग से मोटापा और वजन पर नियंत्रण रखने में भी मदद मिलती है. हृदय की फिटनेस बढ़ती है.

घुटनों का दर्द होता है दूर
30 मिनट साइकिल चलाने से व्यक्ति की शारीरिक पावर भी बढ़ती है. इसके अलावा शरीर की सारी मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं. नियमित साइकिल चलाने से घुटनों के दर्द में काफी राहत मिलती है. घुटनों का लचीलापन बढ़ता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 20:40 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें