जमशेदपुर में यहां मिलता है खास मसाला कोल्ड ड्रिंक, पीने के लिए लगता है लोगों का जमावड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आकाश कुमार/जमशेदपुर. बढ़ती गर्मी और कड़ाके की धूप में अगर आपको भी कुछ ठंडा पीने की इच्छा हो तो बिस्टुपुर गोल चक्कर के पास पहुंच जाइये. यहां रीगल मसाला कोल्ड ड्रिंक शॉप पर मिलने वाले मसाला कोल्ड ड्रिंक बेहद खास है. खास बात यह है कि कार को ही दुकान का रूप दिया गया है. कार की डिग्गी नें मशीन फीट है. जहां मसाला कोल्ड ड्रिंक तैयार होता है.

1979 से चल रही है दुकान
दुकान के संचालक प्रधान जी ने बताया कि वे 1979 से जमशेदपुर के लोगों को मसाला कोल्ड ड्रिंक पीला रहे हैं. शुरू में मात्र एक रुपये ग्लास पीलाया करते थे. लेकिन समय से साथ महंगाई बढ़ी और इसकी कीमत भी बढ़ गई. फिलहाल 25 रुपये ग्लास मसाला कोल्ड ड्रिंक परोसा जा रहा है. रोजाना करीब 500 लोग इसका लुत्फ उठाने पहुंचते हैं.

कई तरह की उपलब्ध हैं वैरायटी
इसको बनाने का प्रक्रिया काफी सरल है लेकिन स्वाद उतना ही बेहतरीन है. इसमें पहले ग्लास में मसाला डालते हैं. जिसमें जीरा, गोलकी, लॉन्ग, सादा नमक, काला नमक और भुनी हुई गरम मसाला डाली शामिल है. ऊपर से नींबू निचोड़ कर आपके मनपसंद फ्लेवर का कोल्ड्रिंक्स मिलाया जाता है. इनके पास थम्सअप, फांटा, स्प्राइट, लिम्का, माजा, पेप्सी फ्लेवर आदि उपलब्ध है.

प्रधान जी ने बताया कि दुकान सुबह 9.30 बजे रात के 10.30 बजे तक खुली रहती है. पैमेंट लिए ऑनलाइन ऑप्शन भी है. इस गुगल लोकेशन की मदद से आप दुकान पर पहुंच सकते हैं.https://maps.app.goo.gl/tNdPdFkmwnLXAYsd6

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 20:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें