Maharashtra Board 10th Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने में नाकाम रहने के बाद नागपुर(महाराष्ट्र) में 17 वर्षीय एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. एक और छात्रा ने भी आत्महत्या की, उसके उम्मीद से कम नंबर आए थे. इसलिए उसने अपनी जान दे दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
फेल होने वाली छात्रा वाडी इलाके के सोनबा नगर की रहने वाली थी.ये अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी. उसके पिता अलग रहते थे. उसकी (छात्रा की) मां श्रमिक है. छात्रा ने शुक्रवार शाम छत के पंखे से फंदा बांध लटककर जान दे दी.
इस बात का दुख था, कड़ी मेहनत के बावजूद 71% आए
उम्मीद से कम नंबर आने पर जान देने वाली स्टूडेंट 16 साल की थी, वह सक्कारदारा की निवासी थी.सक्कारदारा की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने भी शुक्रवार को ही 10वीं के परिणाम आने के बाद छत के पंखे से ही लटक कर आत्महत्या की. पुलिस अधिकारी ने उसके परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया, उसे इस बात का दुख था कि कड़ी मेहनत करने के बावजूद उसे 71 प्रतिशत ही नंबर आए.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

एम्स दिल्ली में आभा आधारित स्कैन एंड शेयर सुविधा हुई शुरू, मरीजों को मिल रहा फायदा

ग्रेटर नोएडा की 800 इंडस्ट्रियल यूनिट को नोटिस, जेनरेटर कनेक्शन जुड़ा मिलने पर होगी कार्रवाई

मोटापा हो सकता है जानलेवा, सबसे पहले इन अंगों को करता है बीमार

नोएडा में डीजल जेनरेटर चलाने वालों की ख़ैर नहीं! पकड़े जाने पर इतने का कटेगा चालान

ये है लाजपत नगर की सबसे मशहूर राम लड्डू, एक बार जो खाया वो बार-बार आया…

दिल्ली का मिर्ची बाजार देख दूसरे राज्यों को लग सकती है मिर्ची, इतनी किस्में हैं यहां कि भौंचक रह जाएंगे

Sadhvi Story: अमेरिका से पीएचडी करने वाली लड़की बन गई साध्वी, 25 साल की उम्र में ले लिया संन्यास

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, कूल हुआ वीकेंड

एसडीएम का फुल फॉर्म क्या होता है?, इस पद पर रहकर क्या काम करने होते हैं

दिल्ली को जानना है तो पता होना चाहिए पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली और NCR में अंतर
लड़कियां 95.87% पास
इस साल 10वीं के रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, 10000 स्कूलों ने 100% पास प्रतिशत दर्ज किया है. कुल पास प्रतिशत 93.83% दर्ज किया गया है. लड़कियां 95.87% प्रतिशत केउत्तीर्ण हुईं. इस साल भी लड़कियों ने परफॉर्मेंस में लड़कों को पीछे छोड़ दिया. पिछले साल पास प्रतिशत 96.94% दर्ज किया गया था.
जनरल स्टडीज में हिंदी माध्यम में सबसे ज्यादा नंबर, 24 की उम्र में IPS बने जौनपुर के नारायण
.
Tags: Board Results, Maharashtra
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 15:24 IST








