
रवि पायक/ भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले का ऐसा एक स्कूल जिसने पूरे राजस्थान में अपनी धाक जमाई है. हाल ही में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित हुई एक प्रतियोगिता में एक स्कूल के बच्चों ने कुल 33 मेडल अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अपने नाम दर्ज किए हैं. जिनमें 19 गोल्ड, 4 सिल्वर सहित 10 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है.
इन बच्चों ने देश मे भीलवाड़ा जिले का नाम औऱ सम्मान बढ़ाया हैं. इसमें खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले कुछ बच्चों को इसका इनाम मिला और उनका चयन इंटरनेशनल स्तर पर हुआ हैं. आगामी होने वाले दिनों में इंटरनेशनल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. जिसमें चयनित विद्यार्थियों को भेजा जाएगा.
आपके शहर से (भीलवाड़ा)
जिले की कैन ऑक्सफोर्ड वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर मृदुल तोलंबिया ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एस डी पी एस नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे देश भर से उत्तराखंड, हरियाणा, तेलंगाना और महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य कई राज्यों की टीमों ने भाग लिया. इसमें खिलाड़ियों ने शॉट पुट, हॉकी ,रिले रेस, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, बैडमिंटन व अन्य सभी गेम्स में भारत भर से आई टीमों में भाग लेकर गेम खेला. जिसमें राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की कैन ऑक्सफोर्ड वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने मेडल प्राप्त किए.
.
Tags: Bhilwara news, Hindi news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 20:29 IST








