Mathura News : अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ा ब्रज क्षेत्र का विकास, परिक्रमा पथ पर जारी है कच्छप गति से काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरव पाल/मथुरा. वृंदावन का विकास अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ रहा है. वृंदावन के सबसे व्यस्त रास्तों में से शहर को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाले परिक्रमा रोड पर पिछले करीब 6 महीने से अधिक समय से सीवर का कार्य जारी है. यह कार्य मुश्किल से सड़क के 500 मीटर के क्षेत्र में हो रहा है लेकिन काम की रफ्तार कछुए की चाल से भी धीमी है.

पिछले महीने ही मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और इंजीनियरों को सड़क निर्माण कर में देरी को लेकर फटकार लगाई थी. जिसके बाद अधिकारियों के होश ठिकाने आए थे. लेकिन शायद दूसरे विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी की डाट को अनदेखा ही कर दिया. क्योंकि जल विभाग के द्वारा कराया जा रहा कार्य महीनों से हो रहा है. जिसमे कोई खास तेजी देखने को नहीं मिल रही है.

हजारों श्रद्धालुओं के लिए बना परेशानी का सबब
पानीगांव कट से संतोष आश्रम तक की दूरी सिर्फ 500 मीटर है और इसी रास्ते के बीच पूरा कार्य चल रहा है. काम का हाल ऐसा है की दोपहिया वाहन तो छोड़िए पैदल सड़क पार करना भी मुश्किल हो गया है. यह हालत पीछे कई महीनों से बने हुए है. रोजाना हजारों श्रद्धालु दिन-रात परिक्रमा लगाने के लिए इसी रास्ते का प्रयोग करते है. लेकिन फिलहाल उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है.

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
भूमिगत कार्य के चले सड़क भी कई जगहों से धस गई है. जिसके बाद से दोपहिया वाहन बड़ी मुश्किल से रास्ता पर करती है और छोटी से गलती भी एक बड़े हादसे में कभी भी बदल सकती है. अब देखना यह होगा की कब तक प्रशासन का ध्यान इस रोड पर जाएगा और कब यहां का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो पायेगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 19:36 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें