मणिपुर हिंसा की जांच के लिए सरकार ने गठित किया आयोग, गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से की नाकेबंदी हटाने की

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने मणिपुर हिंसा की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया. गुवाहाटी हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस अजय लांबा इस आयोग की अध्यक्षता करेंगे. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मणिपुर के लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से नाकेबंदी हटाने की अपील की, ताकि राज्य में भोजन, दवा और ईंधन जैसी बुनियादी और जरूरी चीजें पहुंच सकें.

अमित शाह ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सिविल सोसायटी के सदस्यों से इस संदर्भ में पहल करने को कहा है. उन्होंने कहा, ‘मणिपुर के लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि इंफाल-दीमापुर, राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर लगाई गई नाकेबंदी को हटा लें, ताकि भोजन, दवाइयां, पेट्रोल/डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुएं लोगों तक पहुंच सकें.’

गृहमंत्री ने कहा, ‘मैं यह भी अनुरोध करता हूं कि नागरिक संगठन आम सहमति बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएं.’ उन्होंने ट्वीट में आगे कहा, ‘हम सब मिलकर ही इस खूबसूरत राज्य में सामान्य स्थिति बहाल कर सकते हैं.’

मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क उठी थी.

‘गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से बदले हालात’
इस बीच मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई और प्रदेश में शनिवार को पूरी तरह शांति रही. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद शुक्रवार को 140 से अधिक हथियारों और गोला-बारूद के अलावा 35 और हथियार और गोला-बारूद सौंपे गए हैं. मणिपुर में कुल 88 बम भी बरामद किए गए.

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पूर्व महानिदेशक (डीजी) सिंह ने कहा, ‘मणिपुर में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। शुक्रवार शाम से हिंसा की कोई घटना नहीं हुई.’ उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ और सेना के जवान मणिपुर की घाटियों और पहाड़ियों के बीच ‘बफर जोन’ में गश्त कर रहे हैं और उन क्षेत्रों में शांति बनी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘गृह मंत्री के दौरे के बाद से लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं. आम जनता, नागरिक संगठन और प्रमुख लोग प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं तथा शांति बहाल करने में मदद दे रहे हैं.’

सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अधिकतर जगहों पर 12 घंटे के लिए कर्फ्यू हटाया गया और जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री ने परस्पर विश्वास बढ़ाने के उपायों के तहत पिछले सप्ताह चार दिनों के लिए राज्य का दौरा किया था और समाज के सभी वर्गों से मुलाकात की थी.

Tags: Amit shah, Manipur violence

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें