Odisha Train Accident: ओडिशा में कैसे हो गया इतना बड़ा रेल हादसा, जानें घायल ट्रेन ड्राइवर ने क्या बताया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. ओडिशा ट्रेन हादसा (Odisha train accident) में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने कहा कि न तो कोई सिग्‍नल जम्‍प किया है और न ही ट्रेन ओवर स्‍पीड में थी. उसने बताया कि ‘ग्रीन’ सिग्‍नल मिलने के बाद ही ट्रेन आगे बढ़ी थी. यह बात ऑपरेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट रेलवे बोर्ड की सदस्‍य जया वर्मा सिन्‍हा ने कही है. उन्‍होंने समाचार एजेंसी एएनआई से चर्चा में कहा कि सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्‍च प्राथमिकता है.

जया वर्मा सिन्‍हा ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सबूतों से छेड़छाड़ न हो और कोई भी गवाह प्रभावित न हो. यह गलत सूचना है कि रेलवे अपनी सेफ्टी पर ध्‍यान नहीं दे रहा है. उन्‍होंने कहा कि ऐसी बातें कही गईं हैं कि रेलवे केवल वंदे भारत पर फोकस कर रहा है या किसी स्‍टेशन पर फेसेलिटी बढ़ाने में लगा हुआ है.  यह एकदम गलत सूचना है, जिसे मैं करेक्‍ट करना चाहूंगी. उन्‍होंने कहा कि रेलवे एक बहुत बड़ा संस्‍थान है जहांं हम सभी बातों पर एक समय में ध्‍यान देने में सक्षम हैं.

18,000 ट्रेन प्रतिदिन दौड़ती हैं, आंकड़ों को भी समझें
जया वर्मा सिन्‍हा ने कहा कि देश में करीब 18,000 ट्रेन प्रतिदिन दौड़ती हैं. उसमें से कितनी क्षतिग्रस्‍त होती हैं, इसको लेकर परखना चाहिए. हम एक घटना को लेकर अग्रेसिव न हों. जहांं यह  हादसा हुआ है वहां ट्रेन की स्‍पीड लिमिट 130 किमी प्रति घंटा है. हर ट्रेन में स्‍पीडोमीटर होता है और यह देखा जा सकता है कि किस समय पर कौन सी ट्रेन किस गति से चल रही है.

Tags: Indian Railway news, Odisha Train Accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें