एक ऐसा मशहूर सेल्फी पॉइंट, जहां भगवान शिव के चरणों में बैठकर फोटो खिंचाते हैं श्रद्धालु

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ओम प्रयास/हरिद्वार. उत्तराखंड का हरिद्वार हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यहां कदम-कदम पर पौराणिक और धार्मिक स्थान बने हुए हैं. वहीं विश्व विख्यात हर की पौड़ी भी हरिद्वार में स्थित है, जहां साल भर में करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगाने आते हैं और हरिद्वार में स्थित मठ मंदिरों में पूजा पाठ करते हैं. हरिद्वार में हिंदू धर्म के लोगों के लिए कई पुराने स्थान भी हैं जिनका जिक्र कई धार्मिक ग्रंथों में विशेष रूप से किया गया है. ऐसे ही हरिद्वार में चौधरी चरण सिंह घाट के पास भगवान भोलेनाथ की एक विशाल मूर्ति स्थित है, जहां जाकर एक अलग ही अनुभूति का अहसास होता है.

हरिद्वार में यह स्थान हाईवे से सटा हुआ है. हरिद्वार में आते ही भगवान शिव की विशाल मूर्ति काफी दूर से दिखाई देती है जिसके पास जाकर ऐसा लगता है कि जैसे भगवान भोलेनाथ आप को आशीर्वाद दे रहे हैं. वहीं हरिद्वार घूमने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक सेल्फी प्वाइंट भी है. जहां पर बाहर से आने वाले श्रद्धालु भोलेनाथ की प्रतिमा के सामने सेल्फी या फिर अपने परिवार के साथ फोटो खींचते हैं.

फोटो के लिए लोगों की भीड़
भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के पास फोटो ले रहे दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा. मदयांति देवी बताती हैं कि उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा. भगवान शिव की विशाल मूर्ति के पास उन्हें एक अलग ही अनुभूति का अहसास हुआ. ऐसा लगा कि भगवान शिव यहीं उनके पास हैं. श्रद्धालु आरती सोनी बताती हैं कि वह हरिद्वार परिवार के साथ घूमने आए थे. उन्होंने गंगा स्नान किया और हरिद्वार में घूमे. वह बताती हैं कि भगवान शिव के चरणों में बैठकर उन्होंने अपने परिवार के साथ फोटो ली है. यहां फोटो लेकर उन्हें काफी अच्छा लगा. श्रद्धालु अशोक कुमार सोनी ने बात करते हुए कहा कि हरिद्वार उनकी आस्था का केंद्र है और वह भगवान शिव को बहुत मानते हैं. भगवान शिव की विशाल मूर्ति के पास उन्होंने परिवार के साथ फोटो भी खींचे. यहां फोटो लेकर उन्हें ऐसा लगा कि भगवान शिव सदैव उनके साथ हैं.

काफी सुकून मिलता है
दिल्ली से आई श्रद्धालु पूजा सोनी ने बात करते हुए कहा कि भगवान शिव उनके गुरु हैं और गुरु के चरणों में आकर उन्हें काफी सुकून मिला. उन्होंने यहां पर सेल्फी ली और अपने परिवार के साथ भगवान शिव के चरणों में फोटो भी खिंचवाई है. गुरु के चरणों में बैठकर फोटो खिंचवाने से उन्हें काफी आनंद का अहसास हुआ. श्रद्धालु शत्रुघ्न वर्मा बताते हैं कि वह हर साल अपने परिवार के साथ हरिद्वार आते हैं, लेकिन यहां पर वह पहली बार आए हैं. उन्होंने यहां अपने परिवार के साथ फोटो खिंचाई और अपनी सेल्फी भी ली. यहां फोटो खिंचवा कर उन्हें भगवान शिव के साथ होने का अहसास हुआ.

शिव के चरणों में बैठकर सेल्फी
यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा सेल्फी ली जाती है और अपने परिवार के साथ फोटो खिंचवाते हैं. भगवान शिव की विशाल मूर्ति सामने देख कर उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे भगवान शिव उन्हें आशीर्वाद दे रहे हो. यहां आकर उन्हें एक अलग ही अनुभूति का अहसास होता है. इन यादों को अपने पास रखने के लिए वह यहां पर सेल्फी और परिवार के साथ फोटो खींचते हैं. श्रद्धालुओं के अनुसार यहां पर फोटो खींच कर उन्हें ऐसा लगता है कि भगवान शिव उनके साथ हैं और उन्हें हर दुख परेशानी से बचाएंगे. हरिद्वार में यह सेल्फी प्वाइंट चौधरी चरण सिंह घाट के पास और हर की पौड़ी के ठीक सामने हैं, जहां पर हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु जरूर जाते हैं. अगर आप हरिद्वार आ रहे हैं तो यहां भगवान शिव के चरणों में बैठकर सेल्फी ले सकते हैं.

Tags: Lord Shiva

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें