
मनीष दुबे/देवघर. देवघर के मधुपुर स्थित सलैया भगवानपुर में दूल्हे ने शादी से 24 घंटे पहले फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी. दूल्हे का नाम खेलु दास बताया जा रहा है. इस हादसे के बाद परिवार में जो हर्ष का माहौल था, वह मातम में बदल गया.
बता दें कि खेलु का विवाह चांदन गांव में तय हुआ था और रविवार दोपहर को गांव में खान-पान की व्यवस्था थी. शाम को बारात जानी थी. इसे लेकर सभी लोग तैयारी में जुटे थे. परिवार रस्म आदायगी कर रहा था. बीती रात खेलु घर में किसी बात से नाराज हो गया और रात में अपने कमरे में फंदे से झूल गया. सुबह जब वह देर तक नहीं जगा तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो वह फंदे से झूल रहा था. जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचा. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इधर आत्महत्या की इस घटना से लड़की पक्ष भी हतप्रभ है. बारात के स्वागत की तैयारी में जुटा परिवार यह खबर सुनकर सन्न रह गया. दोनों परिवारों में दूर-दराज से रिश्तेदारों का जमावड़ा हुआ था. सभी फू़ट-फूटकर रोने लगे. वहीं, हादसे की सूचना पर खेलु के घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. परिजनों से बातचीत की जा रही है. थाना प्रभारी राम दयाल मुंडा ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस जांच कर रही है.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 15:34 IST








